Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार द्वारा चलाया जा रहे जनकल्याणकारी योजना से किसी भी हालत में योग्य लाभुक योजना लाभांवित से छूटे नहीं इसका विशेष तौर पर ध्यान रखेंगे संबंधित पदाधिकारी:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    सरकार द्वारा चलाया जा रहे जनकल्याणकारी योजना से किसी भी हालत में योग्य लाभुक योजना लाभांवित से छूटे नहीं इसका विशेष तौर पर ध्यान रखेंगे संबंधित पदाधिकारी:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सरकार द्वारा चलाया जा रहे जनकल्याणकारी योजना से किसी भी हालत में योग्य लाभुक योजना लाभांवित से छूटे नहीं इसका विशेष तौर पर ध्यान रखेंगे संबंधित पदाधिकारी:- उपायुक्त*

    आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को उपायुक्त जामताड़ा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामताड़ा जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 21 में वर्ग 8 में अध्ययनरत (वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021 22 में वर्ग 9 में नामांकित) एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्ग 8 में अध्ययनरत सभी सरकारी विद्यालयों के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक/ पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण हेतु प्रखंडवार/ कोटवार( वर्ग 8 में एवं वर्ग 9 में अध्ययनरत अलग-अलग का) प्रखंड स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति से अनुमोदित सूची (प्रखंडवार/कोटिवार) की उपलब्धता से संबंधित समीक्षा की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें साथ ही इस निमित्त सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र के लिए दायर किए गए आवेदन का प्राप्ति पत्र सूची प्राप्त कर तत्काल सेवा से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। अनिवार्य रूप से 18 अक्टूबर 2021 तक सभी योग्य छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे। यदि किसी छात्र छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है तो इसके लिए अंचलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

    सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी प्रतिदिन की प्रगति प्रतिवेदन को संध्या 5:00 तक परियोजना निदेशक आईटीडीए जामताड़ा को सूचित करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शत प्रतिशत आवेदन विद्यालय से प्राप्त कर अंचलाधिकारी से संपर्क स्थापित कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला शिक्षा अधीक्षक प्रतिदिन सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित समीक्षा क्रम में सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 18 अक्टूबर 2021 तक व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर आवेदकों को वांछित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हुए अपने अनुशंसा के साथ पुनः जिला स्तरीय समिति के समक्ष विचारथ ITDA कार्यालय जामताड़ा में आवेदनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही कहा की सभी पदाधिकारी अपनी अभिरुचि के साथ योग्य लाभुको को सरकार के द्वारा चलाया जा रहे योजना से लाभान्वित करेंगे किसी भी हालत में योग्य लाभुक योजना से छूटे नहीं इसका विशेष तौर पर ध्यान रखेंगे।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ITDA निदेशक श्री अभिषेक श्रीवास्तव,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,सहित अन्य संबंधित जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहरी क्षेत्र में 25 व ग्रामीण क्षेत्र में 42 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण
    Next Article अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, धार्मिक उन्माद फैलाने वालो पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश

    Related Posts

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    June 6, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    June 6, 2026

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.