Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » U19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    U19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    U19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
    दुबई  :  अंडर 19 एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है. इसके पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 173 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके जवाब में उसने 37.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. कुलकर्णी ने ऑलराउंडर परफॉर्म किया. उन्होंने 3 विकेट भी झटके. राज लिम्बानी को भी 3 विकेट मिले.

     

     

     

    भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरों में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए ओपनर जमशेद जादरान ने 43 रन बनाए. नुमन शाह ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान नसीर खान ने 5 रन बनाए. इस दौरान भारत के लिए अर्शीन और राज ने 3-3 विकेट लिए. अर्शीन ने 8 ओवरों में 29 रन दिए. वहीं राज ने 10 ओवरों में 46 रन दिए. नमन तिवारी ने 10 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. अभिषेक और मुशीर को भी एक-एक विकेट मिला.

     

     

    अफगानिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 37.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए ओपनर अर्शीन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए. आदर्श सिंह ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए. वे ओपनिंग करने पहुंचे थे. रुद्र पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान उदय भी कुछ खास नहीं कर सके. वे 49 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. मुशीर खान ने अहम पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए. मुशीर की पारी में 3 चौके शामिल रहे.

     

     

    बता दें कि अंडर-19 एशिया कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है. यह मैच दुबई में 10 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया नेपाल से भिड़ेगी. यह मैच भी दुबई में खेला जाएगा. इसका आयोजन 12 दिसंबर को होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो :अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को दी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि
    Next Article यूपी: मऊ में शादी समारोह में मौत का तांडव, दीवार गिरने से 4 की दर्दनाक मौत, 17 घायल

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.