Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो :अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को दी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    मानगो :अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को दी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो में अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को शनिवार सुबह पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, एसएसपी किशोर कौशल, सीटी एसपी, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह समेत कई पुलिस को पदाधिकारी उपस्थित थे. जैसे ही टीएमएच से शहीद जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा हुआ पुलिस लाइन पहुंचा वैसे ही वैसे ही परिजनों के विलाप से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. पुलिस जवानों ने रामदेव महतो अमर रहे के नारे लगाए.

     

     

    इस बीच सभी अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी. डीआईजी अजय लिंडा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पूरे सम्मान के साथ लपेट कर शहीद के परिजनों को सौंपा और उन्हें सांत्वना दी. इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव मनोहरपुर रवाना हो गए. वहां आज ही शहीद जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

     

     

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मानगो की घटना में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. अपराधियों की धर पकड़ जारी है, जल्द ही जो लोग इसमें शामिल हैं वह पकड़े जाएंगे. वहीं शहीद जवान के परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली हर संभवत मदद पहुंचाई जाएगी. डीआईजी और पुलिस मेंस संगठन के अध्यक्ष ने भी इस घटना पर दुख जताया और शहीद के परिवार को सांत्वना दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय के प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान
    Next Article U19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.