Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा मे भूमि विवाद में डीड राइटर सुमन साहू के घर में नकाबपोश दो अपराधियों ने किया फायरिंग, बाल-बाल बचा
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    लोहरदगा मे भूमि विवाद में डीड राइटर सुमन साहू के घर में नकाबपोश दो अपराधियों ने किया फायरिंग, बाल-बाल बचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोहरदगा मे भूमि विवाद में डीड राइटर सुमन साहू के घर में नकाबपोश दो अपराधियों ने किया फायरिंग, बाल-बाल बचा

    लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित डीड राइटर सुमन साहू के आवास पर देर रात्रि अज्ञात नकाबपोश दो अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग में डीडराइटर सुमन साहू बाल बाल बच गए। हमलावरों ने दो गोली फायर की। एक गोली दो मंजिला मकान के खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दीवार पर जा लगी। जबकि दूसरी गोली खिड़की के बगल में दीवार पर लगी। घटना के बाद सुमन साहू ने तत्काल सदर थाना को सूचना दिया। मौके पर सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी सुजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। देर रात सुमन साहू की शिकायत पर घटना को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया।

     

     

    पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के पीछे भूमि विवाद माना जा रहा है। इस संदर्भ में पीड़ित डीड राइटर सुमन साहू ने बताया कि, देर रात भोजन कर अपने आवास के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में सोने गया था। टॉयलेट जाने के लिए बेड से चप्पल पहनने के लिए जैसे ही वह झुका गोली खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर दीवार पर जा लगी। जबकि दूसरा गोली खिड़की के बगल के दीवार पर लगी। फायरिंग की घटना से सुमन साहू का परिवार दहशत में है। डीड राइटर सुमन साहू ने बताया कि, उसके घर में लगा सीसीटीवी कैमरे में पूरा वारदात रिकॉर्ड हुआ है। जीसमें दो युवक मकान में फायरिंग करते दिख रहे हैं।

     

     

    कुछ देर बाद स्कूटी में सवार होकर दोनों निकल गए। बताया गया कि, हरमू गांव में ही एक भूखंड का हाई कोर्ट के निर्देश पर रजिस्ट्री सुमन साहू ने कराया है। इस भूखंड को सीलिंग की भूमि बताकर लगभग एक दर्जन ग्रामीण कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस भूखंड को लेकर सुमन साहू और हरमू के ग्रामीणों में विवाद चल रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्वागतम पोर्टल का किया गया शुभारंभ
    Next Article गढ़वा :नाग बाबा की पूजा करने उमड़ी भक्तों की भीड़ , धुमधाम से मनाया नागपंचमी

    Related Posts

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.