Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूकंप से तबाह हुए तुर्किए और सीरिया, राहत और बचाव के लिए भारत से रवाना हुई NDRF की टीम
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भूकंप से तबाह हुए तुर्किए और सीरिया, राहत और बचाव के लिए भारत से रवाना हुई NDRF की टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्तांबुल. सोमवार की सुबह तुर्किए और सीरिया में आये भीषण भूकंप से दोनों देशों के कई शहर खंडहर में बदल गए. जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दोनों देशों में भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है. अब तक लगभग 4000 लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की में 2800 तो सीरिया में 1200 से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो चुके हें. इस बीच भारत ने तुर्किए के लिए मदद भेजी है. राहत और बचाव के लिए तुर्की में एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से रवाना हो गई है

     

    .

    तुर्किए के राष्ट्रपति ने भूकंप से हुई तबाही को सदी की सबसे बड़ी आपदा बताया है. राष्ट्रपति एर्दोगान की ओर से 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा. तुर्किए को आपदा की इस मुश्किल घड़ी में अपने पुराने दुश्मन देशों का साथ भी मिल रहा है. सालों से सीमा विवाद के बावजूद ग्रीस ने तुर्की को मदद का भरोसा दिया है. इसके अलावा नाटो, इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी तुर्की के लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए मदद की पेशकश की है.

     

     

    जानकारों के अनुसार तीव्रता के हिसाब से ये भूकंप पिछले कुछ दशकों में आए भूकंप में से सबसे भयावह है. 3000 से ज्यादा इमारतें तबाह हो चुकी हैं. तुर्किए के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 2800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि मलबे में अभी भी हजारों लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा.

     

     

    बताया जा रहा है कि भूकंप का सबसे ज्यादा असर देश के 10 शहरों कहमानमारश, हैटे, गाजिएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउफज, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस पर पड़ा है, जबकि सीरिया के अलेप्पो, लटाकिया, हामा और टार्टस में भी भूकंप के कारण भीषण तबाही मची है. सीरिया में करीब 1200 लोगों के मारे जाने की खबर है और 600 से ज्यादा लोग घायल हैं. सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. इजरायल और लेबनान में भी कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने तीन उच्च न्यायालयों में 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति, पदोन्नति की अधिसूचना की जारी
    Next Article कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, मध्य भारत में सामान्य रहेगा मौसम

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.