Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा के तुलसी करोवा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 सिल्वर मेडल व टीम स्पर्धा में 2 पदक जीतकर झारखण्ड का मान बढ़ाया
    Breaking News Headlines चाईबासा सरायकेला-खरसावां

    चाईबासा के तुलसी करोवा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 सिल्वर मेडल व टीम स्पर्धा में 2 पदक जीतकर झारखण्ड का मान बढ़ाया

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चाईबासा :10-13 जनवरी 2025 तक आयोजित 6वां पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखण्ड के तीरंदाजों ने 8 सिल्वर व 3 कांस्य पदक सहित कुल 11पदक जीत कर झारखण्ड का नाम रोशन किया है। उदीयमान महिला तीरंदाज तुलसी करोवा ने झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन राउण्ड 50 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल, 30 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल एवं व्यक्तिगत ऑलम्पिक राउण्ड में 50 मीटर में सिल्वर मेडल एवं मिक्स टीम इवेंट्स में सिल्वर मेडल व टीम इवेंट्स में ब्रोंन्ज मेडल सहित तुलसी करोवा ने कुल 5 पदक जीता। तुलसी करोवा का अबतक यह तीसरी बार पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। तुलसी करोवा ने वर्ष 2016 जुलाई माह से कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय,तांतनगर से तीरंदाजी का गुर एवं प्रशिक्षण तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री महर्षि महेन्द्र सिंकू से प्राप्त कि है तथा वर्तमान में तुलसी तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, सिकुरसाई चाईबासा में अभ्यास कर रही है।

     

     

     

    नोवामुन्डी प्रखण्ड के अन्तर्गत ग्राम – दुधबिला, पंचायत- दुधबिला के नवोदित तीरंदाज सुश्री गोरवारी केराई ने पहली बार झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 6वां पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम ईवेंट में झारखण्ड को ब्रोंज मेडल दिलाया है।
    विजय सुन्डी ने रिकर्व राउण्ड पुरुष वर्ग झारखण्ड की झोली में 2 पदक डाला

     

     

    आधुनिक धनुष (रिकर्व राउण्ड डिवीजन) में विजय सुन्डी ने झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल 70 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल व मिक्स टीम ईवेंट में ब्रोंन्ज मेडल दिलाया। विजय सुन्डी वर्ष 2017 सिकन्दराबाद में आयोजित पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता से मेडल जीतने का सिलसिला अबतक जारी रखा है।

    विजय सुन्डी ने जयपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरूष रिकर्व राउण्ड में ऑवर ऑल इंडिया में दूसरा रैंक हासिल किया।
    झारखण्ड के सबसे कम उम्र के तीरंदाज अश्विन बारी 11वर्ष ग्राम – बामेबासा टोला -रतंगोय प्रखण्ड- टोंटो ने पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।

    झारखण्ड टीम के प्रशिक्षक के रूप में महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं मैनेजर के रूप में जानो पुरती सिंकू को पश्चिमी सिंहभूम जिला से शामिल किया गया था।
    विजेता तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने में पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुईया, सुशील कुमार सिंकू, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचु, संयुक्त सचिव ललिता लुगुन, सुभाष जोंको, वीरसिंह पुरती, स्नेहलता डांहगा, सुधीर पाट पिंगुवा,शैलेन्द्र सावैयां एवं तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, तेज नारायण देवगम, सीता पाड़ेया, हिरावती देवगम, समाजसेवी बासमती बिरूवा,सुप्रभात कुसुम देवगम, तीरंदाजी प्रशिक्षक गंगाधर नाग, रमेश जेराई, शीतल जारिका, योगेन्द्र हेस्सा एवं विजय धानवा ने विजेता तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफरीदाबाद की वरिष्ठ लेखिका रिया अग्रवाल करेंगी चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव 2025 में शिरकत
    Next Article चांडिल में दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक की हत्या,सी.सी. टी .वी. में कैद हुए अपराधी

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.