Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक की हत्या,सी.सी. टी .वी. में कैद हुए अपराधी
    Breaking News Headlines चाईबासा सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक की हत्या,सी.सी. टी .वी. में कैद हुए अपराधी

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार
    चांडिल थाना क्षेत्र के जमशेदपुर-पुरुलिया रोड पर स्थित चांडिल बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर न्यू कल्पना स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई (55) की हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है, जब दो युवक स्टूडियो में फोटो खिंचवाने के बहाने पहुंचे।
    मृतक के बेटे के अनुसार, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर स्टूडियो पर आए। एक युवक स्टूडियो के अंदर फोटो खिंचवाने की बात करने लगा, जबकि दूसरा युवक बाइक पर बाहर रेकी कर रहा था। जैसे ही दिलीप गोराई ने फोटो खींचना शुरू किया, अपराधी ने उनके सिर पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी और दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

     

     

    घायल को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

    गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दिलीप गोराई को पहले चांडिल हॉस्पिटल और फिर जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना के बाद चांडिल बाजार में दहशत का माहौल

    इस जघन्य हत्याकांड से पूरे चांडिल बाजार में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा और डीएसपी अरविंद बिंद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    CCTV में कैद हुई वारदात

    गोली चलाने की घटना बगल की एक किराना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से चांडिल स्टेशन की ओर भागते हुए दिखे। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस का सर्च ऑपरेशन और फोरेंसिक जांच

    घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चांडिल, नीमडीह, चौका, कपाली सहित कई संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। रांची से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और जांच के लिए लौट गई।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

    दिनदहाड़े हुई इस घटना से चांडिल के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। बाजार समिति के सचिव संजय चौधरी ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से चांडिल जैसे शांत बाजार में भय का माहौल बन गया है।

    पुलिस का आश्वासन
    चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा ने कहा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के तुलसी करोवा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 सिल्वर मेडल व टीम स्पर्धा में 2 पदक जीतकर झारखण्ड का मान बढ़ाया
    Next Article एक्सआईटीई गम्हरिया ने छात्र संसाधन केंद्र का उद्घाटन

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.