Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए किया रवाना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए किया रवाना

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए किया रवाना

     

    प्रथम चरण में 12 से 22 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का होगा आयोजन

    वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारंभ आगामी 12 अक्टूबर से होगा। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 01 से 14 नवंबर 2022 तक निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम के व्यापक प्रचार- प्रसार को लेकर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    इस अवसर पर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ आगामी 12 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। प्रथम चरण में 12-22 अक्टूबर तक सभी प्रखंडों में पंचायत वार शिविर का आयोजन किया जाना है। पंचायत स्तरीय शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर जांचोंपरांत ऑन स्पॉट ही लाभार्थियों को लाभ दिलाने का प्रयास होगा ।

     

    ज्यादा से ज्यादा आम जनों को इसका लाभ मिल सके, वह शिविर में पहुंचे, इसकी जागरूकता के लिए जागरूकता तीन रथों को आज रवाना किया गया है। यह रथ निर्धारित रोस्टरनुसार जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। योजना से संबंधित पर्चा का भी वितरण करेंगे।

     

    इस मौके पर उन्होने आम जनों से अपील किया कि वह अपने पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में जरूर हिस्सा लें और दूसरों को भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा सुयोग्य लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने शिरकत की
    Next Article नागरिक सुविधा मंच के तत्वधान में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.