Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

    देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंगलवार की शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंपा। मंगलवार सुबह से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। राज्यपाल से मुलाकात से पहले रावत की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद भी जताई जा रही थी। हालांकि 60 वर्षीय भाजपा नेता ने मीडिया से बातचीत करने से पहले ही मौर्या से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
    तीन दिन की राजनीतिक उठापटक के बाद, उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में अब जाकर अटकलें समाप्त हुई हैं, क्योंकि रावत ने आखिरकार राजभवन पहुंचने के बाद मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
    एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने कहा कि राज्य का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल बुधवार सुबह बैठक करेगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल में असंतोष के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद रावत ने अपना इस्तीफा सौंपा है।
    उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में कल (सोमवार) केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनकी बैठक के बाद, ऐसा लगता है कि भाजपा नेतृत्व ने रावत को उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व के संभावित बदलाव के बारे में सूचित किया है, क्योंकि उनके खिलाफ बहुत नाराजगी है।”
    उत्तराखंड भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने इससे पहले आईएएनएस से कहा था कि मुख्यमंत्री एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं और वह राज्य में चल रही राजनीतिक अटकलों पर एक बयान देंगे।
    भसीन ने आगे कहा कि उन्होंने सुना है कि उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है।
    भसीन ने कहा, “मैं विधायक दल के एजेंडे के बारे में नहीं जानता हूं, लेकिन कल (बुधवार) एक बैठक बुलाई गई है।”
    उत्तराखंड के एक अन्य भाजपा नेता ने भी इससे पहले बताया था कि देहरादून में कयास लगाए जा रहे हैं कि रावत प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इससे पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया।
    सोमवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने पहाड़ी राज्य के राजनीतिक विकास पर चर्चा की थी।
    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम चर्चा का हिस्सा थे। कई विधायकों द्वारा रावत की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद बैठक बुलाई गई थी।
    उत्तराखंड के एक पार्टी सदस्य ने कहा, “नौकरशाही अधिक शक्तिशाली हो रही है और निर्वाचित प्रतिनिधियों की आवाज नहीं सुनी जा रही है।”
    भाजपा नेतृत्व ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और गौतम को पर्यवेक्षकों के रूप में राज्य के नेताओं से मिलने और प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए भेजा था।
    पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “दोनों नेताओं ने कोर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी राय ली। भाजपा नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी गई है।”
    उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद 2017 में रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष  दीपू सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
    Next Article विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने उर्दू शिक्षकों का वेतन गैर योजना मद से देने का मामला सदन में उठाया

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.