Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TRAI का आदेश: ऐप पर सबसे पहले दिखाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी चिंता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    TRAI का आदेश: ऐप पर सबसे पहले दिखाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी चिंता

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मोबाइल रिचार्ज के लिए सस्ते और केवल कॉलिंग वाले प्लान तलाशने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) चाहता है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने ऐप और वेबसाइट पर किफायती रिचार्ज प्लान को प्रमुखता से दिखाएं. हालांकि, इस निर्देश को लेकर कंपनियों और नियामक के बीच असहमति सामने आ रही है.

    ऐप और वेबसाइट पर सबसे पहले दिखेंगे सस्ते प्लान

    अक्सर मोबाइल रिचार्ज के लिए जियो या एयरटेल का ऐप खोलने पर ग्राहकों को महंगे डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान सबसे पहले दिखाई देते हैं. ऐसे में केवल कॉलिंग की सुविधा चाहने वाले उपभोक्ताओं को सस्ता रिचार्ज तलाशने में परेशानी होती है.

    इसी समस्या को देखते हुए ट्राई ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए थे. इसके तहत प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में ‘TRAI-Mandated Packs’ नाम से एक अलग टैब बनाने को कहा गया है. यह टैब ऐप और वेबसाइट पर प्रमुखता से दिखाई देना चाहिए. इसके अलावा कंपनियों को अपने विशेष बिक्री केंद्रों पर भी इन किफायती प्लान को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और 30 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे.

    Vi ने मानी बात, Jio-Airtel को लेकर उठे सवाल

    ट्राई के इस निर्देश को लेकर टेलीकॉम कंपनियों की चिंता का मुख्य कारण प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) है. जियो और एयरटेल को आशंका है कि यदि सस्ते वॉइस-ओनली प्लान सबसे पहले दिखाई देंगे, तो बड़ी संख्या में ग्राहक महंगे डेटा पैक के बजाय कम कीमत वाले रिचार्ज चुन सकते हैं. इससे कंपनियों की कमाई प्रभावित होने की संभावना है. कंपनियों का तर्क है कि ये प्लान उनके ऐप और वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, इसलिए इन्हें सबसे ऊपर दिखाने की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए.

    रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ट्राई के निर्देशों का पालन करते हुए इन प्लान को पहले टैब में जगह दे दी है. वहीं, जियो और एयरटेल के ऐप पर इनकी प्रमुखता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, जियो के अधिकारियों का दावा है कि कंपनी नियमों का पालन कर रही है और ग्राहक पहले पेज पर ही इन प्लान को देख सकते हैं.

    कंपनियों की कमाई पर कितना पड़ेगा असर?

    सस्ते रिचार्ज प्लान को प्रमुखता देने से टेलीकॉम कंपनियों की कमाई पर कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर बाजार विशेषज्ञों ने भी आकलन किया है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल के विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक, यदि ग्राहक कम कीमत वाले प्लान की ओर रुख करते हैं, तो भारती एयरटेल की मोबाइल आय पर अधिकतम एक फीसदी से भी कम असर पड़ सकता है. वहीं, वोडाफोन आइडिया की कमाई पर इसका प्रभाव करीब 2.3 फीसदी रहने का अनुमान है. इस पूरे मामले में अब ग्राहकों की नजर इस बात पर है कि जियो और एयरटेल ट्राई के निर्देशों को किस तरह लागू करती हैं. यदि सस्ते प्लान आसानी से दिखाई देने लगे, तो केवल कॉलिंग की सुविधा चाहने वाले उपभोक्ताओं को रिचार्ज चुनने में काफी सहूलियत मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleKingmaker Casino: Quick-Hit Sessions and the Art of Chasing Fast Outcomes
    Next Article राज्यसभा चुनाव याचिका: तीन सांसदों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना, जवाब के लिए अंतिम मौका

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.