Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News झारखंड

    त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 06.05.2022 को समाहरणालय, जामताड़ा स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि मतदान के दिन उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है? मतदान के दिन पुलिस की अहम भूमिका होती है निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने में। ऐसे में सुरक्षा करने के साथ- साथ मतदान केंद्र के आसपास की सुरक्षा करने के बारे में उन्हें बताया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य कैटेगरी में रखा गया है। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से विशेष दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं।

    प्रशिक्षण में बताया कि पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान संपन्न कराने के साथ ही बैलेट बॉक्स को सुरक्षित बज्रगृह तक पहुंचाने की भी बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है।

    प्रशिक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को मतदान केंद्र से बैलेट बॉक्स को सुरक्षित बज्रगृह तक पहुंचाने के बारे में भी बताया गया। मतदान केंद्र पर किसी भी पार्टी या किसी भी प्रत्याशी के द्वारा दिए गए खाना को नहीं खाना है। एक दूसरे से दूरी बनाकर रखना है। मतदाताओं को लाइन में मतदान सुनिश्चित करने की जवाबदेही भी पुलिस कर्मियों की हैं, इन्हें महिला और पुरुष की लाइन में खड़ा करना है साथ ही मतदान को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    प्रशिक्षकों में सैयद इमाम,अशोक चौधरी, वाल्मीकि सिंह, अजय कुमार सिंह एवं सुनील बास्की शामिल थे।

    प्रशिक्षण में जिला अंतर्गत विभिन्न थाना के संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला में जलापूर्ति है बंद ,राष्ट्र संवाद के खबर को संज्ञान लेते हुए जेई ने कहा जल्द मिलेगा पानी
    Next Article पंचायत चुनाव को लेकर बहुत सजग रहने को लेकर बैठक आयोजित

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.