Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-एनसीआर में सुबह तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित
    Headlines

    दिल्ली-एनसीआर में सुबह तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में सुबह तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित
    नई दिल्ली. दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। आईएमडी ने शहर में और आसपास के सभी लोगों को यातायात सलाह का पालन करने का सुझाव दिया है। लोगों से घर के अंदर रहने और खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा है।

     

     

     

    राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत से 43 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

     

     

    पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं 28 मई को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 रहने की उम्मीद है. 29 और 30 मई को अधिकतम तापमान क्रमश: 37 और 36 और न्यूनतम तापमान 23 और 21 दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी की मानें तो दिल्ली में 29 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

    मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. IMD ने अगले दो दिनों में राजधानी में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही IMD ने कहा है कि 30 मई तक हीटवेव की कोई संभावना नहीं है. साथ ही इस दौरान तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. IMD ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास
    Next Article उत्तरप्रदेश: योगी सरकार का अहम फैसला : राशन की दुकानों पर उचित दर में मिलेंगी 35 चीजें

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.