Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

    राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा के निधन शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।’’

    शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।’’

     

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि झा का संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा और उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उन्होंने कहा, ‘‘शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’

     

     

     

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने।

    झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी मानहानि मामले में सुलतानपुर की अदालत में पेश, सुनवाई 12 अगस्त तक टली
    Next Article करगिल में बोले पीएम मोदी : देश आज हमारे वीर जांबाजों के शौर्य को याद कर रहा

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.