Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करगिल में बोले पीएम मोदी : देश आज हमारे वीर जांबाजों के शौर्य को याद कर रहा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    करगिल में बोले पीएम मोदी : देश आज हमारे वीर जांबाजों के शौर्य को याद कर रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024Updated:July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कारगिल: देश आज 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे और 1999 में भारत-पाकिस्तान की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद किया उन्होंने कहाआज पूरा देश आज हमारे वीर जांबाजों के साहस और शौर्य को याद कर रहा है. करगिल से पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आतंक के आका मेरी आवाज सुन रहे हैं. आतंकियों को हमारे जांबाज सैनिक कुचलकर रख देंगे. करगिल युद्ध में असत्य और आतंकी की हार हुई. इसके साथ ही पीएम ने अग्निपथ योजना का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधा.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक सामान्य नागरिक की तरह अपने सैनिकों के बीच खड़ा हूं. मैं शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने की साक्षी बन रही है. कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं. दिन, महीने, वर्ष, सदियां गुजरती हैं, मौसम भी बदलते हैं लेकिन राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वालों के नाम अमिट रहते हैं. ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा सर्वदा ऋणी है.”
    कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है. वो आतंकवाद के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है. लेकिन आज जब मैं उस जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. आतंकवाद को हमारे जाबांज पूरी ताकत से कुचलेंगे. दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.”

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था. हमने सत्य, संयम और सामर्थ का अद्भुत परिचय दिया था. भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था. बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया. लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक
    Next Article बहरागोड़ा का पुराना डाक कार्यालय गली की सड़क झाड़ी में तब्दील

    Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    June 4, 2026

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    June 4, 2026

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.