Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी क्षेत्र में 13 एवं ग्रामीण में 147 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण
    Breaking News Headlines झारखंड

    शहरी क्षेत्र में 13 एवं ग्रामीण में 147 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शहरी क्षेत्र में 13 एवं ग्रामीण में 147 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

    डोर टू डोर सर्वे कार्य के कारण शहरी क्षेत्र के 9 टीका केंद्रों में कल टीकाकरण बंद रहेगा, लाभुकों से अपील है कि अनावश्यक उन सेंटर्स पर नहीं जाएं

    *संभावित तीसरे लहर के कोरोना संक्रमण प्रसार को देखते हुए सचेत किया जाता है कि सभी छूटे हुए योग्य लाभुक जल्द टीकाकरण करायें… श्री संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम*
    ———————–

    पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहर में 13 व ग्रामीण क्षेत्र के 147 सेंटर पर कोविड टीकाकरण किया जाना है। जिले में 28 दिसंबर तक शत प्रतिशत लाभुकों के पहले डोज का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, इस निमित्त डोर टू डोर सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे कार्य के कारण *शहरी क्षेत्र के 9 सेंटर्स पर कल टीकाकरण बंद रहेगा जो निम्नवत हैं-*

    1. नागरिक संघ, नर्स क्वार्टर सोनारी

    2. सैंट मैरी स्कूल, बिष्टुपुर

    3. जे.एच तारापोर स्कूल, धातकीडीह

    4.केरला पब्लिक स्कूल, कदमा

    5.राजेन्द्र विद्यालय, साक्ची

    6.ज्ञानदीप हाई स्कूल, बिरसानगर जोन 06

    7. आरपी पटेल हाई स्कूल, जुगसलाई

    8. न्यू फार्म एरिया, कदमा

    9. आंध्र एसोसिएशन, इंग्लिश स्कूल कदमा

    वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक उक्त 9 सेंटर्स पर लाभुक कल नहीं पहुंचे जिससे विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने तीसरे लहर के प्रति जिलेवासियों को सचेत करते हुए कहा कि टीकाकरण से वंचित सभी योग्य लाभुक जल्द टीकाकरण करायें। जिला प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत है तथा जिलेवासियों से भी सहयोग अपेक्षित है। जिले के सभी टीका केन्द्र वॉक इन मोड में संचालित किये जा रहे हैं ताकि लोग सेंटर पर आकर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराते हुए टीकाकरण का लाभ ले सकें । सभी नागरिक संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें।

    ★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 4 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है।

    ★मोबाइल वैन से टीकाकरण हेतु 6207628627, 7858038654 पर कॉल करें या vaccinationcell@gmail.com पर ईमेल करें

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी पूजा के उपलक्ष में हनुमान जी के आरती और हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
    Next Article सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर कदमा में महामना मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी बाजपेई जयंती तथा अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय का द्वितीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.