Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाधि के फूल
    मेहमान का पन्ना संपादकीय

    समाधि के फूल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाधि के फूल

    —————–
    मेरी मृत्यु के दिन
    तुम सिसक-सिसक कर मत रोना,
    मैं अब और तुम्हें परेशान नहीं करूँगी।
    मेरी परिचित हवा की बयार से पूछोगे,
    तो तुम्हें पता चल जाएगा मेरी अंतिम यात्रा का हाल।
    आधी रात तक जगकर
    प्रेम, कोमलता और कविताओं से खेल खेलने के लिए,
    मैं अब और तुम्हें परेशान नहीं करूँगी।
    जीवन की दहकती आग में हाथ सेंककर
    मेरे लिए तुम दुखी मत होना,
    सिसक-सिसक कर मत रोना तुम।
    जैसे सागर अपनी लहरों को समेट कर रखता है,
    वैसे ही अपने दुखों को समेट कर रख लेना।
    मेरी पुरानी अलमारी में
    दिल के दर्द के साथ स्मृतियाँ ढूँढकर
    रोने का बिलखता स्वर मत उठाना तुम,
    सीने के भीतर हाहाकार कर
    वेदना से अपना हृदय मत तोड़ना।
    एक पल के लिए सब कुछ भूलकर,
    एक लाल कपड़े से तुम
    मुझे ढँक देना।
    लाल रंग प्रिय है मेरा,
    इसीलिए कह रही हूँ—
    मेरी निश्चल देह के समीप
    लाल कपड़े की परतों में
    मैं तुम्हें ढूँढ लूँगी।
    तुम्हारे स्पर्श के उसी उन्माद में
    मैं जीवित रहूँगी
    समाधि के भीतर।
    लेखिका: मनीषा शर्मा
    पता: झालुकबारी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवृद्धाश्रम में शिवचरण गुप्ता की अंतिम यात्रा ने झकझोरा समाज
    Next Article जिंदल स्टील ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती धूमधाम से मनाई

    Related Posts

    9 अगस्त: आदिवासी अस्मिता और तिरंगे की सियासत, झारखंड में दो नैरेटिव की टक्कर

    August 7, 2026

    राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार का स्पष्टीकरण, 3,300 करोड़ में कोई घोटाला नहीं

    August 7, 2026

    राम मंदिर पर सरकार का बड़ा खुलासा: 3,300 करोड़ के चंदे में कोई घोटाला नहीं, ऑडिट जारी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.