किसान आंदोलन के समर्थन पर विपक्षी दलों का आज भारत बंद पूरी तरह फ्लाप: राजेश शुक्ल
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज किसान आंदोलन के समर्थन पर विपक्षी दलों के भारत बंद को पुर्णतः फ्लाप बताया है। जनता का कही भी समर्थन इस बन्द को नही मिला।
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने आज यहा कहा है कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, वामपंथी, और जे एम एम के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के समर्थन पर भारत बंद को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा है कि जनता अब पूरी तरह जागरूक है और इन विपक्षी दलो के मंसूबो को ठीक से समझ रही है। इसलिए उनके बहकावे में नही आई।
श्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार दुकानों को दबाव के साथ बन्द कराने की कोशिश की गई वह उचित नही है।वही कई लोंगो को अत्यंत जरूरी काम से जाना था उनको असुविधा झेलना पड़ा। कई मरीजो को साधन नही मिला, उन्हें भी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
श्री शुक्ल ने कहा है कि देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने शानदार, ऐतिहासिक और कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। झारखंड की पूर्व की भाजपा सरकार ने भी किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। इन विपक्षी दलों के पास अब कोई एजेंडा नही है इसीलिए ये लोंग किसानों के नाम पर लोंगो को गुमराह कर रहे है। किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार भाजपा गठबंधन की केंद्र सरकार है। इसको देश के किसान समझ गए है उनका अटूट विश्वास भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में है।

