Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान, 13,227 करोड़ रुपये रहा शुद्ध मुनाफा
    Breaking News Business Headlines

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान, 13,227 करोड़ रुपये रहा शुद्ध मुनाफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चौथी तिमाही जनवरी-मार्च 2021 के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया. ताजा नतीजों के मुताबिक चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 13,227 करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 108.4 फीसदी ज्यादा है. लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले यह बढ़ोतरी महज एक फीसदी की रही है.

    पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6348 करोड़ रुपये रहा था. जिसके लिए कुछ हद तक कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन को भी जिम्मेदार माना जाता है. देश के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर 2020 की तिमाही के दौरान 13,101 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.

    वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय 1,54,896 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11 फीसदी अधिक है. जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 24.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

    कंपनी ने 31 मार्च 2021 को खत्म कारोबारी साल के लिए अपने शेयरधारकों को 7 रुपये प्रति शेयर की दर से डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान भी किया है. चौथी तिमाही के नतीजे आने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.42 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1,994.45 रुपये पर बंद हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात के भरुच में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग: मरीजों सहित 15 लोगों की झुलसकर मौत
    Next Article पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की घोषणा, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ रहेगा बंद

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.