Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तंबाकू फ्री डेनमार्क: साल 2010 के बाद पैदा हुए हैं तो नहीं मिलेगा सिगरेट-तंबाकू
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तंबाकू फ्री डेनमार्क: साल 2010 के बाद पैदा हुए हैं तो नहीं मिलेगा सिगरेट-तंबाकू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर साल नॉर्डिक क्षेत्र में 13,600 लोगों की मौत कैंसर से हो जाती है. और इसके पीछे धूम्रपान सबसे बड़ी वजह है. यहां आपको बता दें कि नॉर्डिक क्षेत्र के अंतर्गत डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और आइसलैंड के साथ-साथ फरो आइलैंड्स, ग्रीनलैंड और ऑलैंड शामिल हैं. क्षेत्र में कैंसर की बढ़ती भयाभवता को देखते हुए डेनमार्क ने 15 मार्च को भावी पीढ़ियों को धूम्रपान करने की अनुमति नहीं देने की योजना की घोषणा की है. डेनमार्क सरकार साल 2010 के बाद पैदा हुए सभी लोगों को निकोटीन उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का विचार कर रही है.

    डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मैग्नस हेनिके ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, “हमारा लक्ष्य 2010 में पैदा हुए सभी लोगों के लिए है और धूम्रपान बंद करना या निकोटीन-आधारित उत्पादों का उपयोग को कम करना है.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “हम आवश्यक होने पर आयु सीमा को धीरे-धीरे बढ़ाकर इस पीढ़ी को बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं.” डेनमार्क में वर्तमान नियम के अनुसार, 18 वर्ष से कम आयु के सिगरेट खरीदने या इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डेनमार्क में 15 से 29 वर्ष की आयु के 31% लोग धूम्रपान कर रहे हैं. डेनिश एसोसिएशन टू कॉम्बैट कैंसर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 64% उत्तरदाताओं ने इस योजना के लिए मतदान किया. इससे पता चलता है कि लोग सरकार के पक्ष में हैं और जल्द ही इस पर कानून बना दिया जाएगा.
    प्रतिबंध लगाने के मामले में कीवी हैं आगे- गौरतलब है कि स्कैंडिनेवियाई देशों में तंबाकू कैंसर का प्रमुख कारण है, जिसमें 5.8 मिलियन लोगों की आबादी हर साल 13,600 लोगों की मौत होती है. धूम्रपान के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी न्यूजीलैंड ने दिसंबर में 2027 से सिगरेट खरीदी जा सकने वाली उम्र को बढ़ाकर तंबाकू की बिक्री पर धीरे-धीरे प्रतिबंध लगाने की एक समान योजना की घोषणा की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीआरपी शुरू, न्यूज चैनल्स ने खुद को बताया नंबर-1 तो सोशल मीडिया ने लिए मजे
    Next Article राष्ट्र संवाद होली हेडलाइंस

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.