Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला:सरायकेला जिले के दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में रविवार से तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन शुरू हुआ, जो 11 मार्च तक चलेगा। वन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य दलमा क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों के संरक्षण तथा उनकी पहचान को बढ़ावा देना है।

    दलमा जंगल जहां एक ओर हाथियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, वहीं यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ पक्षी भी पाए जाते हैं। इसी जैव विविधता को सामने लाने के लिए इस बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

    इस महोत्सव में भाग लेने के लिए अब तक करीब 100 पक्षी प्रेमियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि देशभर से पक्षी विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, उनके व्यवहार और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

    पीसीएफ (वाइल्डलाइफ) राजीव रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड में दलमा पहला ऐसा वन क्षेत्र है, जहां इस तरह का बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से न केवल पक्षियों की विविध प्रजातियों की जानकारी मिलेगी, बल्कि दलमा की जैव विविधता संरक्षण को भी नई पहचान मिलेगी।

    वन विभाग के अनुसार यह महोत्सव पक्षी प्रेमियों के लिए सीखने, अनुभव साझा करने और प्रकृति से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

    दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी के दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
    Next Article साकची गुरुद्वारा बस्ती में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही रात में 15 लोगों को काटा

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.