Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंस्टीट्यूट आफ वेल्डिंग द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 12 दिसंबर से शुरू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इंस्टीट्यूट आफ वेल्डिंग द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 12 दिसंबर से शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इंस्टीट्यूट आफ वेल्डिंग द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 12 दिसंबर से शुरू

     

    इंस्टीट्यूट आफ वेल्डिंग, जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार गुरुवार 12 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ सभागार में आयोजित इस सेमिनार में इसरो, भारत परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), एनएमएल, आइआइटी सहित देश भर के 300 से अधिक विशेषज्ञ शहर आ रहे हैं जो वेल्डिंग की दुनिया में हुए नए शोध और विकास पर जानकारियां साझा करेंगे।

     

     

    -सेंटर फार एक्सिलेंस मे कांफ्रेंस करते हुए जमशेदपुर चैप्टर के चेयरमैन डा. ए प्रभाकरन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर चैप्टर 10 साल बाद राष्ट्रीय सेमिनार की मेजबानी कर रहा है और इस बार का थीम है वेल्डिंग, क्लेडिंग और ऐडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में प्रगति। सेमिनार में कुल 110 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

     

     

    इसके अलावा बार्क के उप महाप्रबंधक डा. अनिरुद्ध कुमार, इसरो के अनिल वसानी, आइआइटी मुंबई के अमितता डे, एनएमएल के निदेशक संदीप घोष चौधरी सहित कई विशेषज्ञ आ रहे हैं। इसके अलावा आयोजन स्थल पर वेल्डिंग जगत की कंपनियों द्वारा 30 प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए जा रहे हैं जो वर्तमान तकनीक की जानकारियां देंगे।

     

     

    वहीं, संस्थान के उपाध्यक्ष अरविंद दत्ताराय ने कहा कि वेल्डिंग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। एयरो स्पेस से लेकर मिसाइल व टैंक निर्माण में अलग-अलग तरह की वेल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है और देश की जीडीपी में इसका योगदान लगभग सवा दो प्रतिशत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो पीएलएफआई उग्रवादियों की हत्या के तीन दिन बाद जिला प्रशासन पहुंचा गुदड़ी ,गाँव के ग्रामीण मुंडा के साथ बैठक कर ली जानकारी
    Next Article जमशेदपुर :सेल्स टैक्स भवन में निमित्त ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.