Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक फ्लैट जमींदोज टायो आवासीय परिसर में मची अफरा- तफरी
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक फ्लैट जमींदोज टायो आवासीय परिसर में मची अफरा- तफरी

    टायो कॉलोनी के जर्जर ई-टाइप का फ्लैट गिरकर जमींदोज, बड़ा हादसा टला
    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एक फ्लैट जमींदोज टायो आवासीय परिसर में मची अफरा- तफरी

    टायो कॉलोनी के जर्जर ई-टाइप का फ्लैट गिरकर जमींदोज, बड़ा हादसा टला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के कॉलोनी स्थित ई टाइप में निर्मित दो फ्लैट पूरी तरह ढहकर गिर गया। हालांकि समय रहते उन फ्लैटों में रहने वाले सभी लोग सपरिवार उससे बाहर निकल चुके थे। इस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी और जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। बताया गया है कि बीते रविवार की रात ही निचले तल्ले के आगे का भाग गिरकर जमींदोज हो गया था। इसके बाद उसमे रहने वाले सभी लोग सतर्क हो गए और फ्लैट छोड़कर सामान के साथ सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। सोमवार की शाम में पूरा फ्लैट ही गिरकर ढह गया। फ्लैट ढहने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

     

    इसकी जानकारी मिलते ही काफी संख्या में कॉलोनीवासी वहां जुट गए और इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन तथा गम्हरिया थाना को दी। सूचना पाकर कंपनी के अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य मे जुट गई। विदित है कि टायो कंपनी बन्द होने के बाद इस आवासीय परिसर में वैसे लोग रह रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना सेटलमेंट कंपनी से नहीं लिया है। फ्लैट के निवासियों ने बताया कि बिना पिलर के इन फ्लैटों का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। काफी समय से इन फ्लैटों की स्थिति जर्जर है। इस बावत कई बार यहां के निवासियों द्वारा पूर्व में कंपनी प्रबंधन से शिकायत की गई थी। किन्तु, उसपर कोई पहल नहीं किया गया। सेकंड फ्लैट का अगला हिस्सा सोमवार को पूरी तरह से ढह गया। गनीमत रही कि इससे पहले दीवारें टूटकर गिरने लगीं, जिससे वहां रहने वाले लोग सतर्क हो गए और समय रहते अपने सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। फ्लैट के निवासियों ने बताया कि यह निर्माण बिना पिलर के किया गया था और यह वर्षों पुराना है। लंबे समय से फ्लैट की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी।

     

    इसको लेकर निवासियों ने कई बार कंपनी प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। फ्लैट के निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते हम बाहर नहीं निकले होते, तो आज बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए जरूरी सामान लेकर तुरंत फ्लैट खाली कर दिया। हालांकि कुछ लोगों के घर का सामान अभी भी मलबे में दबा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

    टायो कॉलोनी के जर्जर ई-टाइप का फ्लैट गिरकर जमींदोज बड़ा हादसा टला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिकारीपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में कोयला किया जप्त
    Next Article जादूगोड़ा रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वन भोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.