Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    स्थिति नहीं सुधरी तो उपायुक्त के आवास पर मानगो नगर निगम के छत्तीस वॉर्ड के छत्तीस मटका को फोड़ होगा प्रदर्शन – विकास सिंह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानसून दस्तक दे रहा है गर्मी समाप्ति की ओर है उसके बावजूद मानगो में पानी की किल्लत भरी समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है मानगों में बनाए गए सभी छत्तीस वार्ड के लोग बुंद बुंद पानी के लिए भटक और तरस रहे हैं लोगों को बड़ी उम्मीद थी की दो नए मोटर खरीदने के लिए विधानसभा में प्रश्न दागा गया है ? यूको बैंक के बगल में नई टंकी का उद्घाटन किया गया है ? शायद पानी की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा लेकिन स्थिति सुधरने के बजाए दिन पर दिन और बिगड़ते चली जा रही है जिम्मेदार अधिकारी नींद में सोए हुए हैं कैसे लोगों को शुद्ध स्वच्छ पानी उनके निजी कार्य के लिए मिले इसकी चिंता किसी को नहीं है । मानगो के लोग पुरे सप्ताह भर स्नान नहीं करते हैं पानी ढोने और खरीदने के कारण लोगों का रोजगार छूठ गया है । स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होता देख समस्या की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में टायर से आग जलाकर तपिश देकर सोए हुए अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विकास सिंह ने बताया कि पुरे मानगो के लोग इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से छटपटा रहे हैं लोगों का स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा दो नए मोटर खरीदने के साथ-साथ नई टंकी के उद्घाटन वाले बात पर भरोसा टूट गया है । मानगो का पूरा इलाका जहां रोज कमाने खाने वाले लोग अधिकांश संख्या में रहते हैं वह अपने रोजी रोजगार छोड़कर दिन भर पानी का जुगाड़ में लगे रहते हैं । विकास सिंह ने कहा कि आग की तपिश देना एक सांकेतिक कार्यक्रम है स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आवास पर मानगो नगर के अंतर्गत पड़ने वाले कुल छत्तीस वार्ड के प्रतिनिधियों के साथ छत्तीस मिट्टी के मटके को फोड़कर प्रदर्शन किया जाएगा ।

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा
    Next Article जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.