Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति: अमित शाह
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरता है और इसलिए जम्मू-कश्मीर में सीमा पर शांति है।

    शाह ने केंद्रशासित प्रदेश में पुंछ जिले के सीमावर्ती इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुर्तजा खान के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

     

     

    उन्होंने ‘‘युवाओं के हाथों में बंदूकों और पत्थरों की जगह लैपटॉप देकर आतंकवाद का सफाया करने के लिए’’ भाजपा नीत केंद्र सरकार की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार जम्मू क्षेत्र के पहाड़ों में बंदूकों की आवाज नहीं गूंजने देगी।

    शाह ने कहा, ‘‘हम लोगों की सुरक्षा के लिए सीमा पर और बंकर बनाएंगे। मैं आपको 1990 के दशक में सीमा पार से होने वाली गोलीबारी की याद दिलाना चाहता हूं… क्या आज भी सीमा पार से गोलीबारी हो रही है?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पहले के शासक पाकिस्तान से डरते थे, लेकिन अब पाकिस्तान मोदी से डरता है। वे गोलीबारी करने की हिम्मत नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’

     

     

     

    भाजपा नेता जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं और उनका पुंछ के सुरनकोट, राजौरी जिले के थानामंडी एवं राजौरी तथा जम्मू जिले के अखनूर में चार और चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

    अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित किए जाने के बाद जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनाव पहली बार हो हो रहा है।

     

     

    पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होगा। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव, मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल
    Next Article हिंद-प्रशांत में शांति, स्थिरता के लिए काम करने वाले प्रमुख समूह के रूप में उभरा क्वाड: मोदी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.