Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव, मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल
    Headlines

    BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव, मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव, मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल
    मुंबई। धारावी इलाके में स्थित महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम जैसे ही पहुंची, वहां हालात बिगड़ने लगे. बीएमसी के इस कदम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. भीड़ ने न केवल हंगामा किया बल्कि बीएमसी की गाड़ियों और कुछ अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी.
    अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की कार्रवाई।

     

     

    धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित इस मस्जिद को बीएमसी ने अवैध घोषित किया था. यह मस्जिद करीब 25 साल पुरानी है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसका एक हिस्सा अनधिकृत रूप से बनाया गया था, जिसे आज तोड़ा जाना था. बीएमसी की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग कल रात से ही सड़क पर धरने पर बैठ गए थे और रास्ता जाम कर दिया. उनका कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है और इसे गिराना गलत है. हालात बिगड़ने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके.

     

     

    मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की कांग्रेस सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मस्जिद के डिमोलिशन नोटिस से संबंधित लोगों की भावनाओं से अवगत कराया. गायकवाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही. मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया और कहा कि फिलहाल तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी.

     

     

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हालात पर नजर रखने के लिए बीएमसी और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय लोग मस्जिद की तोड़फोड़ का विरोध जारी रखे हुए हैं, और तनाव का माहौल बना हुआ है. धारावी में इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा और निराशा है. बीएमसी का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन स्थानीय समुदाय इसे धार्मिक भावना से जुड़ा मामला मानते हुए इसका विरोध कर रहा है. अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले को कैसे सुलझाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलिकेश सिंह देव एनआरएआई के नये अध्यक्ष बने
    Next Article पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी का डर होने के कारण सीमा पर शांति: अमित शाह

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.