Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं:प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह 
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं:प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं:प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह

    जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड प्रदेश का प्रांतीय कार्यशाला सह हिंदी दिवस कार्यक्रम  ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया जिसमें प्रांतीय टोली के सभी सदस्यगण, विषय प्रांत संयोजक एवं सभी जिला संयोजक एवं सहसंयोजक , विषय प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ओम ध्वनि के साथ किया गया तथा कार्यक्रम की भूमिका एवं विषय प्रवेश, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सहसंयोजक सह सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह के द्वारा प्रस्तावनाकेमाध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने हिन्दी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है। हमलोग सिर्फ हिन्दी दिवस मनाते हैं जो सिर्फ औपचारिकता बस रह जाता है। इसको सम्मान देते हुए अपनी आदत में शामिल करते हुए हिंदी को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
    डॉ रणजीत प्रसाद ने कहा कि सभी भाषाएँ मातृभाषा है हिंदी सम्पर्क भाषा है। बहुत बड़े भूभाग में बोले जाने के कारण इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। हिन्दी से प्यार का अर्थ किसी अन्य भाषा से नफरत नहीं है। हम हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे कार्य कर सकते हैं जैसे- अपनी भाषा हिंदी में हस्ताक्षर, हिंदी में बोलचाल, इन्डिया के स्थान पर भारत शब्द का प्रयोग आदि।
    कार्यक्रम के बारे में विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आज पुरे भारत में इसके संगठन का विस्तार हुआ है। झारखण्ड में भी कई कार्यक्रता दायित्व लेकर कार्य कर रहे हैं। न्यास के अन्तरगत दस विषय, तीन आयाम एवं तीन कार्य विभाग आते हैं। आज के कार्यशाला सह हिन्दी दिवस में इन्हीं विषयों को विस्तार से चर्चा करना है, जिससे कार्यकर्ता सही-सही जान सकें कि उन्हें करना क्या है।

    कार्यशाला के मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ विजय कांत दास जी ( क्षेत्र संयोजक सह सदस्य बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग) ने न्यास के विविध विषय * चरित्र निर्माण, मूल्य परक शिक्षा और व्यक्तित्व विकाश, पर्यावरण शिक्षा, प्रबंधन शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा की स्वायत्तता, प्रतियोगी परीक्षा, इतिहास शिक्षा, शोध प्रकल्प, और वैदिक गणित। विभिन्न आयाम ( भारतीय भाषा मंच, भारतीय भाषा अभियान, स्वास्थ्य और न्यास), कार्य विभाग ( प्रकाशन, प्रचार प्रसार, महिला कार्य विभाग) पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। न्यास के मुख्य उद्देश्यों से भी अवगत कराया। “देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलना होगा” इसभावना के साथ न्यास के कार्यों कोआगे बढ़ाने को प्रेरित किया।

    बैठक में शामिल अतिथियों का परिचय श्री महेंद्र सिंह जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कविता परमार ने किया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर अखोरी गोपाल सहाय ने हिंदी कीविशेषताबतातेहुऐ यहकहाकी हिन्दी भाषासिर्फ अभिव्यक्ति नहीं बल्कि सक्ति और साहस भी है। बिना हिन्दी के उन्नति के हमारी उन्नति संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री अमरकांत झा जी ने ज्ञापित किया तथा शांति मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 70 के करीब प्रतिभागी शामिल रहे।
    इस अवसर पर डॉ रंजीत प्रसाद पालक अधिकारी , डॉ मनीषझा, डॉ कल्याणीकबीर, श्रीमतिमंजूसिंह, डॉ अनिताशर्मा, डॉ सुशील कुमारशुक्ला, डॉ विनिता परमार, डॉ श्वेता, जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ अमृत कुमार, चंचल भण्डारी, शिव प्रकाश, डॉ हिमाद्रि शेखर दत्ता, डॉ ब्रज कुमार विश्वकर्मा, दयाल कुमार ईस्वर, डॉ रामकेश पांडे, विजया नंद दास, संजय प्रभाकर, डॉ. जंग बहादुर पांडेय, न्यास के प्रचार प्रमुख डॉ भारद्वाज शुक्ल आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दी राष्ट्रभाषा का अपमान न करे झारखंड सरकार : राजेश शुक्ल
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आज कोविड 19 के मद्देनजर प्रतिबंध/छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय

    Related Posts

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    April 27, 2026

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    April 27, 2026

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.