Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दी राष्ट्रभाषा का अपमान न करे झारखंड सरकार : राजेश शुक्ल
    Breaking News झारखंड

    हिन्दी राष्ट्रभाषा का अपमान न करे झारखंड सरकार : राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    *हिन्दी राष्ट्रभाषा का अपमान न करे झारखंड सरकार : राजेश शुक्ल*

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड सरकार देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी को झारखंड में अपमानित करने का कार्य कर रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में जिन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को रखा गया है उनमें हिंदी तक को शामिल नही किया गया है। संस्कृत, भोजपुरी , मैथिली , मगही को भी इससे बाहर कर दिया गया है। यह पूरी तरह अनुचित और अलोकतांत्रिक कदम है। जिसको भारत का संविधान भी इजाजत नही देता है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि भाषा और क्षेत्र के आधार पर संविधान किसी भी वर्ग या सम्प्रदाय के साथ विभेद की इजाजत नही देता है।सभी भाषा को सम्मान मिले ,स्थानीय भाषाओं को भी पूरी तरह फलने ,फूलने का अवसर मिले , यह जरूरी है। लेकिन किसी भी भाषा को अपमानित नही किया जाना चाहिए। अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि आज विश्व हिंदी दिवस है लेकिन झारखंड में राष्ट्र भाषा हिंदी के सम्मान के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई कदम नही उठाया जा रहा है बल्कि राष्ट्र भाषा को जो उचित सम्मान मिलना चाहिए वह राज्य सरकार ने देने का काम नही किया ।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हिंदी को अलग करना पूरी तरह अन्याय है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि भोजपुरी, मैथिली, मगही और संस्कृत बोलने वाले झारखंड में भारी संख्या में रहते है उनका भी झारखंड के विकास में योगदान है उनकी कई कई पीढ़ियों ने झारखंड के विकास में भूमिका अदा की है। इसलिए किसी भी भाषा, जाति या धर्म के आधार पर किसी से विभेद नही किया जाना चाहिए। पूर्व की भाजपा की राज्य सरकार ने इसकी महत्ता को समझा था।

    श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में कांग्रेस और राजद भी शामिल है वे आज इस मुद्दे पर मूकदर्शक बने है ये चुनाव में मतदाताओं को क्या जबाब देंगे। अपने चुनावी घोषणा पत्र को भी इनको गौर करना चाहिए जो इन भाषाओं के उत्थान की दुहाई देते थे। आज मौन है।

    श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आग्रह किया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी ,मैथिली और मगही को स्थान और सम्मान दे ताकि इन भाषाओं से जुड़े लोंगो का मनोबल न टूटे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित में शिक्षकों ने मंत्री डॉ रामेश्वर उराव के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं:प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह 

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.