शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में वन विभाग द्वारा शिकार परब पर रोक और वन्यजीव संरक्षण को लेकर दलमा क्षेत्र के गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गीता थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “माटी को पुकार” के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पटमदा के बेलटांड़ चौक में आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता और समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने लोगों से वन्यजीवों और जंगलों की रक्षा के लिए जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शिकार कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

