Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाएं:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाएं:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वे घर पर रहकर ही नमाज पढ़ें और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाएं:उपायुक्त

    संवाददाता

    जामताड़ा : जामताड़ा जिले भर में कल दिनांक 14 मई 2021 शुक्रवार को ईद उल फितर यानी ईद का त्यौहार सादगी से मनाया जाएगा। जिसे लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने जिला वासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के साए में इस बार पूरा माहे रमजान बिता है।माहे रमजान के दौरान रोजेदारों ने मस्जिदों से दूर रहकर घरों में इबादत की। साथ ही पिछले साल भी जिस तरह का आपलोगो ने सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ईद मनाया और आपलोगों ने समाज को एक अच्छा संदेश देने का काम किये है जिसे लेकर जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों को उपायुक्त ने बधाई दी है।
    उन्होंने कहा कि जिस तरह समुदाय के लोगों द्वारा पूरे माहे रमजान में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए नमाज अदा किए उसी तरह ईद की त्यौहार मनाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ें ताकि महामारी कोरोना संकट से हम सब बच सके।उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि ईद के दिन आपस में गले नहीं मिले इस्लाम धर्म का यह त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना जरूरी है।यही वजह है कि इस बार आपस में मिलेंगे नहीं और अपने-अपने घरों में ही ईद की खुशियां मनाएंगे।उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि ईद का त्यौहार भाईचारा का पर्व को बरकरार रखने का पर्व है। ऐसे में सभी से अनुरोध है कि ईद अपने घर में ही मनाए सभी को आपसी भाईचारा और सादगी के साथ ईद का त्यौहार मनाना है।उन्होंने समुदाय के लोगों से कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और खुदा से दुआ करें कि पूरे विश्व से जल्दी करोना महामारी समाप्त हो जाए।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वैश्विक महामारी है और इससे बचाव आवश्यक है इससे बचने के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करना हैं|उपायुक्त जामताड़ा ने जिले के मुस्लिम धर्मावलंबियों से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में घरों में ईद मनाने के लिए संदेश दे ताकि लोग स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करते हुए अपने-अपने घरों में ईद का त्यौहार मनाएंगे।साथ ही उपायुक्त ने कहा कि कल यानी दिनांक 14 मई से जिला में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगो को वैक्सीशन दिया जाना हैं जिलावासी अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीशन ले और कोविड- 19 के संक्रमण को रोकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपवित्र त्यौहार ईद उल फितर के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश
    Next Article कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में भी कांग्रेस ओछी राजनीति से बाज नहीं आई :सोमनाथ सिंह

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    June 30, 2026

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.