Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *अक्षय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से गुजरात में कार्बन उत्सर्जन में लगातार आ रही गिरावट*
    Headlines राष्ट्रीय

    *अक्षय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से गुजरात में कार्बन उत्सर्जन में लगातार आ रही गिरावट*

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJune 6, 2022Updated:June 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया में होने वाले कार्बन उत्सर्जन में 2017 की तुलना में 2022 में लगभग 115% अधिक कार्बन उत्सर्जन में आई कमी*

    *नई दिल्ली, रविवार, 5 जून 2022:* विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर गुजरात सरकार ने यह जानकारी दी है कि राज्य में पिछले 5 वर्षों में थर्मल पॉवर से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में लगातार गिरावट आई है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा लगातार रिन्यूएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता (Installed Capacity) को बढ़ावा देना है। वर्तमान में गुजरात, अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में देश में दूसरे स्थान पर है।

    *अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में बढ़ोतरी ने की कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद*
    गुजरात में लगातार अक्षय ऊर्जा की बढ़ती स्थापित क्षमता का पर्यावरण पर सीधा असर यह हुआ है कि राज्य में वर्ष 2017 की तुलना में 2022 में लगभग 115% अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। वर्ष 2017-18 में अक्षय ऊर्जा के माध्यम से गुजरात में कार्बन उत्सर्जन में आई कमी 12.08 मिलियन टन थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 26.01 मिलियन टन हो गई है।

    इस तरह से पिछले 5 सालों में अक्षय ऊर्जा के माध्यम से कुल 90.09 मिलियन टन कम कार्बन उत्सर्जन करने में गुजरात सफल रहा है। गौरतलब है कि परंपरागत बिजली के उत्पादन में कोयले का भारी उपयोग होता है जिस वजह से इस पूरी प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन भी अधिक होता है।

    *अक्षय ऊर्जा ले रही है बिजली उत्पादन के पारंपरिक तरीके का स्थान*
    अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में अधिक बढ़ोतरी का सीधा संबंध परंपरागत बिजली उत्पादन में कम निर्भरता से है। वर्ष 2017-18 में गुजरात में बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता में 8,065 मेगावॉट के साथ रिन्युएबल एनर्जी (हाइड्रो एनर्जी के साथ) की हिस्सेदारी 29% थी जो साल 2022 में बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता में 17,367 मेगावॉट के योगदान के साथ रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़कर 42% हो गई है।

    आँकड़ों से स्पष्ट है कि बीते 5 सालों में अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में उत्तरोत्तर वृद्धि ने परंपरागत बिजली द्वारा बनाए जाने वाले एनर्जी युनिट्स को रिन्युएबल एनर्जी से प्रतिस्थापित किया है। ये आँकड़े बताते हैं कि कैसे गुजरात न केवल अपनी बढ़ती ऊर्जा की माँग की आपूर्ति को रिन्यूएबल एनर्जी की ओर शिफ्ट कर रहा है, बल्कि ऐसा करके वह पर्यावरण सुधार में भी अपना योगदान बढ़ा रहा है।

    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण संरक्षण पर ऊर्जा विभाग के योगदान के बारे में बात करते हुए *सुश्री शैलजा वछराजानी, GM (RE & IPP), GUVNL* ने बताया, *‘‘हम अपनी लगातार बढ़ती ऊर्जा की माँग की आपूर्ति को अक्षय ऊर्जा से प्रतिस्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे इन प्रयासों ने पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के विभागों को निर्देश दिया है कि हम अपने-अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प 2070 तक भारत को 0% कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने में गुजरात का योगदान सबसे अधिक रहे।’’*

    *साल 2030 में 139 मिलियन टन कम कार्बन उत्सर्जन करने का है लक्ष्य*
    गुजरात के ऊर्जा विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि वर्ष 2030 में ऊर्जा उत्पादन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी को 139 मिलियन टन तक ले जाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता को बढ़ाकर 68,000 मेगावॉट तक लेकर जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण
    Next Article आनंद राव ने करीब 150 ग्राहकों से डेढ़ करोड़ रुपये से भी ज्यादा की वसूली:एम तमिल वनन

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.