बागबेड़ा कॉलोनी में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक
राष्ट्र संवाद संवादाता
संख्या-76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान के समीप रहने वाले राजा राव के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मामले की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

