
Jamtara: शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य भाग संख्या 14 सुभद्रा बावरी ने कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर, काठीजोड़िया, सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए| वही जिप सदस्य ने विक्रमपुर स्थित जमा मस्जिद के सामने लोगों से संपर्क किया| वही लोगों ने जिप सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जिप सदस्य द्वारा विक्रमपुर मदरसा में सामुदायिक शौचालय दिया जाना एक महत्वपूर्ण पहल था| इसके लिए जिप सदस्य का ग्रामवासी तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करता है|वही ग्रामीणों ने वृद्धा/ विधवा पेंशन ,आवास प्लस में नाम सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया| जिस पर जिप सदस्य ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया| वही जिप सदस्य ने यह भी कहा की फंडिंग के अभाव में जनता की सेवा पूर्ण रूप से नहीं कर पाया |इस बार अगर आप लोगों ने जनता की सेवा करने का सौभाग्य देंगे और फंडिंग की सुविधा होगी तो जनता की सेवा पूर्ण रूप से किया जाएगा| मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे|

