Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई,देवर और ससुर का हाथ तोरा। 
    Breaking News

    महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई,देवर और ससुर का हाथ तोरा। 

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के नारायणपीपड़ गांव में जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के साथ बातचीत करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर महिला समेत तीन लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीएचसी छौड़ाही मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में घायलों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव मे दो पक्षो में तनाव व्याप्त हो गया है।

    घटना के संबंध मे नारायणपीपड़ निवासी धर्मवीर सहनी की पत्नी नीलम देवी द्वारा छौड़ाही ओपी मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

    घायल महिला नीलम देवी का कहना है की वह अपने घर के अंदर आराम कर रही थी। तभी नारायणपीपड़ निवासी सूर्यनारायण सहनी, किशोर सहनी, सुधीर सहनी आदि लोग हाथ में लोहे के रोड लाठी डंडा से लैश हो उनके घर पर धमक गंदी-गंदी गलियां देने लगे। वह कह रहे थे कि तुम्हारे पति धर्मवीर सहनी ने गणेश को जमीन लिखवा दिया। तुम लोग उसके साथ बातचीत क्यों करते हो। आज मजा चखाते हैं। पति को बाहर भेजो। जब महिला ने पति के नहीं रहने एवं गली देने से मना किया तो आरोपित घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर महिला का बाल पकड़ कर घसीटते हुए सड़क पर ला निर्वस्त्र कर दिया। फिर लोहे के रोड से बेरहमी से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। महिला को पीटते देख बचाने आए ससुर गंगा सहनी एवं देवर रौशन सहनी को भी लोहे के राड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    दूसरी तरफ मारपीट की घटना होते देख ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया एवं घायलों को पीएचसी छौड़ाही में भरती करवाया। जहां महिला के छाती एवं हाथ एवं दोनों घायल पुरुषों के हाथ पैर आदि टूटे रहने एवं गंभीर जख्म होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर अवस्था मे इलाज चल रहा है।

    इस संदर्भ में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना है की आवेदन मिला है। प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत
    Next Article फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आहवाहन पर सिंघिया प्रखण्ड के डीलर भी धरना प्रदर्शन में सामिल होंगे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.