Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत
    Breaking News

    गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविशंकर सिंह की रिपोट

    मंसूरचक,बेगूसराय :थाना क्षेत्र के गोविंदपुर एक पंचायत के महिषी चौर में शनिवार को गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी।मृतक की पहचान गोविंदपुर चौफेर निवासी राम सुरेश महतों के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गयी।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दोस्त के साथ दोपहर में महिषी चौर में मछली मारने गया था।मछली मारने के दौरान पानी भरे गड्ढे में पैर फिसला और वो डुब गया।डूबने की खबर पाकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और एक घंटे बाद बच्चे को बाहर निकाला और मंसूरचक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों ने हंगामा भी किया और कहा कि जब बच्चे को लाया गया तो कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं थे।घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एएसआई धनंजय पांडेय भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को अन्त्यपरीक्षण को बेगूसराय भेज दिया।वहीं घटना की खबर पाकर मृतक बच्चे के परिवार में मातम छा गया।माता प्रमिता देवी का रो रो कर बुरा हाल था।मृतक के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।मृतक उत्क्रमित उच्च विद्दालय गोविंदपुर में पांचवीं का छात्र था।गोविंदपुर एक पंचायत के मुखिया राजीव पासवान ने वहां पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई,देवर और ससुर का हाथ तोरा। 

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.