Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी
    झारखंड

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुचे थे विधायक संजीव सरदार

     

    कक्षा 10 में 68 छात्राएं मौजूद लेकिन कोई शिक्षक नहीं, 11वी-12वी की छात्राएं नहीं दे सकीं सामान्य सवालों के जवाब; किचन में गंदगी का अंबार देखे बिफरे विधायक

    पोटका: जमशेदपुर प्रखंड के सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जब विद्यालय का निरीक्षण किया तो अधिकांश कक्षाओं में शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि कई कक्षाओं में न तो शिक्षक थे और न ही छात्राएं। करीब 10:30 बजे विद्यालय पहुंचने पर 12 वर्षों से कार्यरत वार्डन रीना कुमारी सिंह विधायक को पहचान तक नहीं सकीं और उनसे नाम पूछ बैठीं, जिस पर विधायक काफ़ी नाराज हुए और अपना नाम बताया तो वार्डन ने कहा कि हम तब भी आपको नहीं पेचहनते है इससे वहाँ मामला थोड़ा गर्म हो गया।

     

    कक्षा में शिक्षक गायब, छात्राएं नहीं दे सकीं जवाब

    निरीक्षण के दौरान विधायक कक्षा 12 में पहुंचे, जहां छात्राएं तो मौजूद थीं लेकिन शिक्षक नहीं थे। छात्राओं से सामान्य ज्ञान के सवाल—झारखंड एवं भारत की जनसंख्या—पूछे जाने पर 40 में से एक भी छात्रा जवाब नहीं दे सकी। कक्षा 11 की स्थिति भी यही रही। कक्षा 10 में 68 छात्राएं मौजूद थीं, लेकिन वहां भी कोई शिक्षक नहीं था। अन्य कक्षाएं पूरी तरह खाली मिलीं। इस स्थिति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी और वार्डन से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिनों के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए।

     

    किचन में गंदगी, छात्राओं के स्वास्थ्य पर खतरा

    विद्यालय के किचन निरीक्षण के दौरान गंदगी का अंबार और मक्खियों का जमावड़ा देख विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के वातावरण में तैयार भोजन छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने रसोइयों और प्रबंधन को साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

     

    एडमिशन में गड़बड़ी के आरोप, अभिभावकों में नाराजगी

     

    निरीक्षण के दौरान पुड़िहासा गांव के भोक्ता हांसदा ने विधायक को बताया कि बीपीएल परिवार से होने के बावजूद उनकी बेटी का दाखिला नहीं लिया गया, जबकि नियमों के विरुद्ध अन्य छात्राओं का एडमिशन किया गया। आरोप है कि वार्डन द्वारा दाखिले में मनमानी की जाती है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। इस पर विधायक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

     

    छात्राओं के शिक्षा और स्वास्थ्य से समझौता नहीं— विधायक संजीव सरदार

     

    निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अभिभावकों और ग्रामीणों की शिकायतें जांच में सही पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 22 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन कक्षाओं में उनकी उपस्थिति नहीं है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही किचन की बदहाल स्थिति से स्वास्थ्य पर खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले से राज्य के शिक्षा मंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज
    Next Article सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.