Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिव एवं उपायुक्त ने बुजुर्गों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं साथ में लंच भी किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सचिव एवं उपायुक्त ने बुजुर्गों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं साथ में लंच भी किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, डॉ मनीष रंजन (भा०प्र०से०) ने नारायणपुर प्रखंड में बने एल्डर्स क्लब का किया निरीक्षण

    सचिव एवं उपायुक्त ने बुजुर्गों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं साथ में लंच भी किया

    इस दौरान उपायुक्त एवं बुजुर्गों ने सम्मिलित रूप से सचिव को तस्वीर भी भेंट किया।

    आज दिनांक 10.11.2022 को नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत के फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने के उपरांत सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, डॉ मनीष रंजन (भा०प्र०से०) एवं उपायुक्त, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) नारायणपुर प्रखंड में बने एल्डर्स क्लब का पहुंचे। यहां उन्होंने एल्डर्स क्लब में मौजूद बुजुर्गों से उनका हाल चाल जाना। उनसे एल्डर्स क्लब के बारे में पूछा। इस दौरान सचिव एवं उपायुक्त वहां उपस्थित बुजुर्गों के साथ लंच भी किए।

    वहीं उपायुक्त ने सचिव को बताया कि एल्डर्स क्लब सभी छः प्रखंड में बनाए गए हैं, जिसमें इंडोर एवं आउटडोर खेल सामग्री, विभिन्न धार्मिक एवं साहित्यिक पुस्तकें के साथ ही सुंदर और आकर्षक रूप से एल्डर्स क्लब को बनाया गया है। प्रतिदिन सुबह शाम योगा कराया जाता है साथ ही प्रत्येक सप्ताह मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण भी किया जाता है।

    सचिव को वहां मौजूद बुजुर्गों ने भी बताया की एल्डर्स क्लब से हमे काफी सहूलियत होती है। पहले अकेलेपन में रहते थे लेकिन अब यहां अच्छा लगता है और काफी पुराने साथी के साथ बैठकर पुराने दिनों को भी याद कर लेते हैं।

    सचिव डॉ मनीष रंजन ने इसके लिए उपायुक्त को खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रभाकर मिर्धा एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड कोल्हान के जिलों मेे जितने भी स्वतंत्रता सेनानी और वीर शहीद की प्रतिमा स्थापित की गयी है
    Next Article उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, जिला गुणवत्ता यकीनन समिति तथा जिला इंडेमनिटी सब कमिटी की बैठक संपन्न; परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलाने का मिला निर्देश

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.