Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो मंत्री कोरोना काल के एवज में सरकारी मुआवजा मांगे, उसकी मानसिकता को जनता समझेः ललन सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जो मंत्री कोरोना काल के एवज में सरकारी मुआवजा मांगे, उसकी मानसिकता को जनता समझेः ललन सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जो मंत्री कोरोना काल के एवज में सरकारी मुआवजा मांगे, उसकी मानसिकता को जनता समझेः ललन सिंह

    बहरागोड़ा में इतना बड़ा फार्महाउस कैसे बना लिया बन्ना नेःसरयू राय

    भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में पूर्ण तालमेलःसंजय झा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्री ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि जिसकी जमीन खिसकती है, वही नकारात्मक प्रचार करता है. जो कांफिडेंट रहता है, वह सकारात्मक प्रचार करता है. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना जैसी महामारी में जमशेदपुर पश्चिमी का विधायक सरकार से मुआवजे की मांग करता है. इससे पता चलता है कि उनकी मानसिकता क्या है, सोच क्या है और दृष्टि कैसी है. वह साकची स्थित एनडीए के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे.
    ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल, ये तीनों एक ही गठबंधन के हैं और तीनों के साथ खास बात यह रही कि तीनों मुख्यमंत्री रहते जेल गये. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गठबंधन में कैसे नेता हैं और वर्तमान झारखंड सरकार कैसे घोटालों की सरकार बन बैठी है.

     

     

    ललन सिंह ने कहा कि हम लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं. हम लोग देख रहे हैं कि अब कैसे जनता चुप रहती है. वह आपसे कुछ बोलती नहीं. चुपचाप बूथ पर जाती है और वोट मार कर आ जाती है. वोटर बेहद स्मार्ट है.

    ललन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी में कांग्रेस नकारात्मक प्रचार कर रही है कि सिलेंडर छाप और कमल छाप अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. कमल और सिलेंडर एकजुट, एक-दूसरे के पूरक और एकसाथ हैं. कोई भ्रम न पाले. दोनों एक ही हैं. इस तरह का जो कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, वो गलत कर रहे हैं. अब नकारात्मक प्रचार का जमाना लद गया. कांग्रेस ने हरियाणा में खूब नकारात्मक प्रचार किया पर रिजल्ट क्या आया, सबको पता है.

     

     

    जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि भाजपा और जदयू में पूर्ण तालमेल है. कोई कन्फ्यूजन न रहे. ललन बाबू जमशेदपुर पूर्वी जाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव में हरियाणा का इम्पैक्ट दिखेगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक वक्त ऐसा भी आया, जब कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार ने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिये. लेकिन परिणाम क्या निकला? तमाम एक्जिट पोल्स को धत्ता बताते हुए वहां पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी.

     

    संजय झा ने बताया कि जल्द ही झारखंड में प्रधानमंत्री आएंगे. गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे. हम लोग भाजपा के साथ पूरा तालमेल बना कर चल रहे हैं. एनडीए पूरी तरह एकजुट है.

     

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यहां के विधायक ने आतंक फैला रखा है. वह टुटपुंजिया टाइप के अपराधियों को इकट्ठा कर रहे हैं ताकि वोटरों को डराया जा सके. हम लोग इसका कड़ा प्रतिकार करेंगे.

     

    इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, चुनाव संचालन समिति के कार्यकारी संयोजक नीरज सिंह समेत भाजपा और जदयू के कई अन्य नेता भी शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय को भारी मतों से विजयी बनाएं-जमा खान
    Next Article जेम्को छठ घाट में छठ पूजा को लेकर आज करवाई गई साफ-सफाई

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.