Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में गूंजा स्वदेशी का संकल्प, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में गूंजा स्वदेशी का संकल्प, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 16, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में गूंजा स्वदेशी का संकल्प, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद

    स्वदेशी के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था होगी सशक्त: बाबूलाल मरांडी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा विस स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद समेत कई अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इससे पहले, उपस्थित नेताओं के द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया।

     

    इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक राजनीति इस बात पर केंद्रित है कि किस देश की वस्तुएं विश्व बाजार पर हावी हों। इसी कारण विश्व के कई देश भारत को नीचा दिखाने और उसके नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में हमें देशवासियों को जागरूक कर स्वदेशी के महत्व को समझाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने जिस गति से आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य किया है, वह अद्भुत है। वर्ष 2014 से पहले देश में केवल दो मोबाइल निर्माण इकाइयाँ थीं, जबकि आज 300 से अधिक हैं। भारत अब 98% मोबाइल देश में ही बना रहा है और 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है।

     

    बाबूलाल मरांडी ने लोगों से अपील की कि केवल त्यौहार के समय ही नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद का प्रयोग करें। अगर हम दीपावली एवं अन्य त्यौहारों में विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी झालर, दीये और मूर्तियाँ खरीदें, तो यह भी देशभक्ति का एक बड़ा प्रतीक होगा।

     

    *वोकल फॉर लोकल और स्थानीय उत्पाद को दें बढ़ावा: विद्युत महतो*

     

    सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आज देश की आर्थिक संरचना, औद्योगिक क्षमता और निर्यात- शक्ति तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 से पहले जो भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, आज वही भारत अनेक क्षेत्रों में उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में मजबूती से उभर रहा है। कहा कि देशभर में युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप्स और डिजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। सांसद श्री महतो ने जीएसटी दरों में की गई कमी को आम जनता और व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार का एक बड़ा तोहफा बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतिगत सुधारों का ही परिणाम है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

     

    *स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की राह: पूर्णिमा साहू*

     

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के उपयोग को अपनी आदत बनाएं। भारत आज सुई से लेकर अत्याधुनिक जहाज बनाने की क्षमता रखता है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। हमें लोकल उत्पादों को अपनाने के साथ उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाने का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक यदि खुद से शुरुआत करे तो भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी शीघ्र ही पूरा होगा।

     

    इस दौरान स्वागत संबोधन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह, स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

     

    सम्मेलन में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मिली दास, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीलू मछुआ समेत मंडलाध्यक्ष सूरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, बबलू गोप, युवराज सिंह, जीवन साहू, प्रोबीर चटर्जी राणा, दीपक झा, श्रीराम प्रसाद, संतोष ठाकुर, मुकेश राय, शैलेश गुप्ता, सतवीर सिंह सोमू, अशोक सामंत, अरुण मिश्रा, रूबी झा, लक्ष्मण बेहरा, रीना चौधरी, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, काजू शांडिल, दीपक मुखर्जी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद सांसद विद्युत महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कृषि भूमि की बिक्री पर जताई आपत्ति
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत-कल्पना-बसंत सोरेन शामिल

    Related Posts

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.