आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा : डॉ. जटाशंकर पांडे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सरायकेला-खरसावां चुनाव प्रभारी डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित तथा जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर कार्य करेगा।
डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के साथ उनका संबंध वर्ष 2002 से रहा है। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, संगठनात्मक समझ और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रभावी ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा

