Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से पत्रकारों के मृत्यु की खबरों से मर्माहत कुणाल षाड़ंगी ने दुहराया, अविलंब सभी उम्र के पत्रकारों का टीकाकरण कराये झारखंड सरकार
    Breaking News झारखंड

    कोरोना से पत्रकारों के मृत्यु की खबरों से मर्माहत कुणाल षाड़ंगी ने दुहराया, अविलंब सभी उम्र के पत्रकारों का टीकाकरण कराये झारखंड सरकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *कोरोना से पत्रकारों के मृत्यु की खबरों से मर्माहत कुणाल षाड़ंगी ने दुहराया, अविलंब सभी उम्र के पत्रकारों का टीकाकरण कराये झारखंड सरकार*

    कोरोना योद्धा कहना पर्याप्त नहीं, पत्रकारों के टीकाकरण, ईलाज और मुआवजे की व्यवस्था करे सरकार : कुणाल षाड़ंगी

    झारखंड में कोरोना संक्रमण का तेज़ी से प्रसार हो रहा है। ऐसे विषम परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिर्वहन के क्रम सूबे के कई मीडियाकर्मी भी कोरोना की ज़द में आये हैं। समय पर मदद नहीं मिलने के अलावे समुचित ईलाज के अभाव में अबतक कई पत्रकार साथी जान गंवा चुके हैं। वहीं कई पत्रकार कोविड संक्रमित होकर अस्पतालों में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पत्रकारों के प्रति सहानुभूति और सम्मान प्रकट करते हुए झारखंड सरकार से उनके अविलंब टीकाकरण की माँग को दुहराया है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पत्रकारों को महज़ “कोरोना योद्धा” कहना पर्याप्त नहीं। विषम परिस्थितियों के बीच कर्तव्य निर्वहन करने वाले मीडियाकर्मियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। महज़ घोषणाओं और आश्वासन से काम नहीं चलने वाला। कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से माँग किया कि अविलंब सभी पत्रकारों के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। श्री षाड़ंगी ने सुझाव दिया कि पत्रकारों का टीकाकरण प्राथमिकता के तहत होनी चाहिए और टीकाकरण के दौरान उम्र सीमा का कोई बंधन ना रहे यह राज्य सरकार सुनिश्चित करे। मालूम हो कि हाल के दिनों में कई पत्रकार साथियों के संक्रमित होने की सूचनाएं मिली है। इनमें से कईयों के समुचित उपचार के लिए कुणाल षाड़ंगी ने भी कई स्तर पर प्रयास किया था किंतु उनमें से कुछ को बचाया नहीं जा सका। इन खबरों से कुणाल षाड़ंगी अत्यंत मर्माहत हैं। उन्होंने झारखंड सरकार से पत्रकारों के अविलंब टीकाकरण और समुचित ईलाज के आग्रह को दुहराया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनचला को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
    Next Article भारत के 48 वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति श्री एन वी रमना को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.