Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नासा ने खींची ब्रह्मांड की अब तक की सबसे अनोखी स्पष्ट और रंगीन इन्फ्रारेड फोटो
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नासा ने खींची ब्रह्मांड की अब तक की सबसे अनोखी स्पष्ट और रंगीन इन्फ्रारेड फोटो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. नित नई तकनीक और उन्नत तकनीक के दम पर नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में कुछ ऐसा देखा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था. उन्होंने ब्रह्मांड की अनोखी तस्वीर खींची है. नासा के नए स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब की बदौलत शुरुआती यूनिवर्स की सबसे गहरी, स्पष्ट और रंगीन इन्फ्रारेड फोटो ली गई है, जो संभवतः 13 अरब साल पहले तक के ब्रह्मांड का नजारा दिखाती है.

    वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जारी इस तस्वीर में अनगिनत सितारे और हजारों आकाशगंगाएं दिख रही हैं. बहुत दूर की धुंधली गैलेक्सी की झलक भी इसमें दिख रही है. इस तस्वीर में हमारे सौरमंडल के बाहर एक विशाल गैसीय ग्रह और निहारिका (नेबुला) की दो तस्वीरें भी हैं. नेबुला वो जगह होती है, जहां सितारे पैदा होते हैं और नष्ट हो जाते हैं. इसके अलावा इसमें 5 घनी आकाशगंगाएं भी एकदूसरे के आसपास नजर आ रही हैं. ये ऐसी पहली तस्वीर है, जिसमें इंसान ने इतनी दूरी तक और इतने समय पीछे तक का नजारा देखने में कामयाबी हासिल की है. माना जा रहा है कि टेलीस्कोप ने 13.8 अरब साल पहले हुए बिगबैंग के बाद निकली रोशनी के कुछ हिस्सों को तस्वीर में कैद किया है. 10 अरब डॉलर के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से खींची गई इस तस्वीर को “डीप फील्ड” नाम दिया गया है. टेलीस्कोप को ये तस्वीर लेने में 12.5 घंटे का समय लगा. इससे ब्रह्मांड के ओर-छोर की जानकारी हासिल करने में जुटे इंसान को नया नजरिया मिला है.

    नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन है. इसे पिछले साल अमेरिका के फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था. जनवरी में यह पृथ्वी से 16 लाख किलोमीटर दूर पहुंच गया था. वहां जाकर इसके उपकरणों को शुरू किया गया. इसमें 21 फुट का सोने से मढ़ा फूल की तरह दिखने वाला मिरर लगा है, जो अब तक अंतरिक्ष में भेजा गया सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील दर्पण है. इसके 18 सेग्मेंट हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरमनप्रीत को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मिली टीम की कमान
    Next Article यूक्रेन संकट पर भारत की दो टूक: कहा- निर्दोष लोगों को मारकर नहीं निकल सकता कोई समाधान

    Related Posts

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.