Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरमनप्रीत को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मिली टीम की कमान
    Breaking News Headlines खेल

    हरमनप्रीत को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मिली टीम की कमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है और यहां टी20 के मुकाबले होने हैं. भारतीय टीम पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. गेम्स के मुकाबले 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने हैं. पिछले दिनों भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. वहां टीम ने टी20 और वनडे दोनों सीरीज पर कब्जा किया. ऐसे में खिलाड़ी श्रीलंका के अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.

    बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए बताया, ऑल इंडिया महिला सेलेक्शन कमेटी ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है. भारतीय टीम पहली बार गेम्स में शामिल होगी. मालूम हो कि पिछले दिनों मिताली राज के संन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर को वनडे टीम की भी कमान मिली है. उन्होंने पहली ही सीरीज में श्रीलंका में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. गेम्स के कुल 8 टीमें उतर रही हैं.
    भारतीय महिला टीम में जेमिमा रोड्रिग्ज को भी जगह मिली है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने भी टीम में जगह बनाई है, लेकिन ऋचा घोष 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें स्टैंडबाय के तौर पर शामिल किया गया है. स्नेह राणा का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन वे चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा सकी थीं. उन्हें भी गेम्स के लिए टीम में जगह मिली है. वे अभी एनसीए में रिहैब कर रही हैं. बतौर तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह और पूजा वस्त्रकार को शामिल किया गया है.

    गेम्स में कुल 8 टीमों को मौका मिला है और इन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस को जगह मिली है. वहीं ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को शामिल किया गया है. भारत को 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, 31 जुलाई को पाकिस्तान से और 3 अगस्त को बारबाडोस से मुकाबला खेलना है. सेमीफाइनल के मुकाबले 6 अगस्त को जबकि गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले 7 अगस्त को खेले जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नासा ने खींची ब्रह्मांड की अब तक की सबसे अनोखी स्पष्ट और रंगीन इन्फ्रारेड फोटो

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.