Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित एवं नाला प्रखंड सभागार में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं प्रगति के अनुश्रवण हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न
    Breaking News झारखंड

    कुंडहित एवं नाला प्रखंड सभागार में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं प्रगति के अनुश्रवण हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *कुंडहित एवं नाला प्रखंड सभागार में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं प्रगति के अनुश्रवण हेतु प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न*

    आज दिनांक-03.08.2021 को कुंडहित एवं नाला प्रखंड सभाकक्ष में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी के अध्यक्षता में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण करने और इसमेें प्रगति के अनुश्रवण हेतु (ब्लॉक लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी) की समीक्षा बैठक की गई।

    जिसमें से प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों यथा-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी/प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जन्म-मृत्यु निबंधन एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से जनसंख्या एवं अन्य योजना के लिए कार्य किया जाता है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आज हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे फतेहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पंचायत सचिव के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

    साथ ही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, ने उपस्थित सभी सदस्यों को जन्म-मृत्यु निबंधन कराने की आवश्यकता को बताया। उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी बच्चे जन्म ले रहे हैं, उसकी सूचना आँगनबाड़ी सेविका के माध्यम से प्रपत्र-1 में भरकर संबंधित रजिस्ट्रार को दी जाय ताकि एक भी बच्चे का निबंधन छुटे नहीं एवं जो अस्पताल में बच्चे जन्म ले रहे है उसका प्रमाण पत्र प्रा0 स्वा0 केन्द्रों एवं अति0 सा0 स्वा0 केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त की जाय। आगे उन्होंने बताया कि आँगनबाड़ी सेविका अधिसूचक है जिसके माध्यम से ग्राम में जन्म लिये गये बच्चे का निबंधन हेतु सूचना देना उनका दायित्व है।

    मौके कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से कहा कि संबंधित पंचायत के चौकीदार को भी अपने स्तर से जन्म एवं मृत्यु का सूचना रजिस्ट्रार को दी जाय।

    मौके पर प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की वे स्कूलों में नामांकन के समय जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग के बारे में अभिभावक को अवगत करायेें ताकि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अवश्य रूप से बनाया जा सकें।

    वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया मृत जन्म का भी निबंधन की जाय साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु किस बिमारी के कारण हुई हो उसका उल्लेख किया जाना चाहिए ताकि एम0सी0सी0डी0 रिपोर्ट मेें उल्लेख किया जा सकें।

    सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि सभी रजिस्ट्रार यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड को अच्छी से इस्तेमाल करें, ताकि कोई आपका यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड को हैक कर अनावश्यक प्रमाण ना बना लें।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे अंचल अधिकारी, प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ ने की बीएम के साथ ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी की बैठक
    Next Article कोई रोजगार से वंचित न हो सभी को मिले काम इसे सुनिश्चित करें अधिकारी :उपायुक्त

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.