Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    73वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    73वें गणतंत्र दिवस समारोह 2022 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा. प्र.से.) की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न

    कोविड महामारी के मद्देनजर पैरैड रिहर्सल एवं कार्यक्रम के दौरान मास्क एवं शारीरिक दूरी का पालन करना होगा अनिवार्य

    जिला बल, आईआरबी, होम गार्ड, एनसीसी, कस्तूरबा एवं संत एंथोनी मिलाकर 10 प्लाटून लेंगे पैरेड पूर्वाभ्यास में हिस्सा

    मुख्य कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान सहित शहर के मुख्य स्थलों एवं समाहरणालय की साफ सफाई 23 जनवरी तक पूर्ण करने का मिला निर्देश

    आज दिनांक 20 जनवरी 2022 को उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा. प्र.से.) की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2022 समारोह के आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। जिसमे 73 वें गणतंत्र दिवस को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धूम धाम से मनाने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर संबंधित को उचित निर्देश दिया।

    बैठक में झंडोतोलन, प्रभात फेरी, झांकी, गांधी मैदान, समाहरणालय एवं नगर सफाई, झण्डोतोलन स्थल की रंगाई एवं पोताई, पैरेड का पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान, निमंत्रण कार्ड आदि अन्य व्यवस्थाओं पर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया।

    बैठक में सर्वसम्मति से झण्डोतोलन का समय पर पुनर्विचार कर निर्धारित किया गया जो इस प्रकार है :-

    ● गांधी मैदान :- प्रातः 09:00 बजे
    ● समाहरणालय :- प्रातः 10:10 बजे
    ● पुलिस अधीक्षक कार्यालय :- प्रातः 10:20 बजे
    ● जिला परिषद :- प्रातः 10:30 बजे
    ● उपायुक्त न्यायालय :- प्रातः 10:55 बजे
    ● अनुमंडल कार्यालय :- प्रातः 11:00 बजे
    ● एस0डी0पी0ओ0 कार्यालय :- प्रातः 11:05 बजे
    ● साईबर थाना कार्यालय:- प्रातः 11:10
    ● वन प्रमंडल कार्यालय:- प्रातः 11:20

    वहीं प्रभात फेरी का आयोजन कोविड 19 वैश्विक महामारी को देखते हुए नहीं करने का निर्णय लिया गया।
    मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान एवं शहर के मुख्य चौक चौराहों, सड़कों, नालियों आदि की साफ सफाई 23 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। वहीं उक्त की देख रेख करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी बनाया।

    *21 से 24 जनवरी तक होगा पैरेड पूर्वाभ्यास, 10 प्लाटून होंगे सम्मिलित*

    पैरेड पूर्वाभ्यास को लेकर उपायुक्त ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दिनांक 21 जनवरी से 24 जनवरी 2022 तक प्रति दिन प्रातः 08:00 बजे से गणतंत्र दिवस पैरेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिसमे जिला बल के 02 प्लाटून (महिला/पुरुष), आईआरबी झिलुवा का 02 प्लाटून एवं होम गार्ड के 01 प्लाटून, एनसीसी के 01 प्लाटून, कस्तूरबा गांधी के 02 प्लाटून एवं संत एंथोनी के 01 प्लाटून को सम्मिलित किया गया है। पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन दिनांक 24.01.2022 को पूरे यूनिफॉर्म के साथ पूर्वाभ्यास किया जाएगा। साथ ही जिले के महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए झंडोतोलन का भी रिहर्सल किया जायेगा।

    राष्ट्रीय गान हेतु बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा की छात्राओं के द्वारा गांधी मैदान, समाहरणालय एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जायेगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकी*

    कोविड 19 वैश्विक महामारी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कम झांकी निकलने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, डीआरडीए, पीएचईडी, वन, कृषि, आपूर्ति, पुलिस जेएसएलपीएस एवं परिवहन विभाग के द्वारा ही झांकी निकाला जाएगा।

    *बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, शारीरिक दूरी का पालन करना होगा अनिवार्य*

    उपायुक्त ने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर पैरैड रिहर्सल से लेकर मुख्य कार्यक्रमो के दौरान मास्क पहनना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 26 जनवरी को गांधी मैदान परिसर में प्रवेश करने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा वहीं मैदान में शारीरिक दूरी बनाए रखना होगा।

    मंच पर वरीय पदाधिकारियों/ अतिथियों के बैठने के स्थान को प्रोटोकॉल के अनुसार क्रमांकित करने एवं आवश्यक व्यवस्था करने का कार्य जिला जनसंपर्क कार्यालय जामताड़ा द्वारा किया जाएगा।

    जिला नाजिर ध्वज की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, राष्ट्रीय झंडा को नियमानुसार सम्मान से बंधने के लिए परिचारी प्रवर्ग जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वहीं माईक, वीडियो ग्राफर तथा कैमरा की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे।

    गांधी मैदान में एक मेडिकल टीम पुरुष एवं महिला चिकित्सक के साथ की प्रतिनियुक्ति असैनिक शल्य चिकित्सक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में पीने के पानी की व्यवस्था कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा की जाएगी। वहीं गांधी मैदान में अग्निशामक गाड़ी की व्यवस्था जिला अग्निशमन पदाधिकारी जामताड़ा करेंगे।

    26 जनवरी की पूर्व संध्या को स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

    *26 जनवरी को शराब व मांस मछली की बिक्री रहेगा बंद*

    उत्पाद अधीक्षक जामताड़ा को 26 जनवरी 2022 के दिन शराब की आपूर्ति बंद रखने की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया।

    वहीं यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था को बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा की जायेगी।

    मुख्य समारोह स्थल पर आगंतुकों के स्वागत हेतु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दी गई है।

    *26 जनवरी के शुभ अवसर पर जिले के सभी पंचायतों में अधिष्ठापित किए गए सामुदायिक पुस्तकालयों एवं सभी प्रखंडों में अधिष्ठापित एल्डर्स क्लब में संबंधित अध्यक्ष करेंगे इस हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।*

    वहीं 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा अन्य सभी आवश्यक बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिती*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा. पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री जावेद अनवर इदरीसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एस के मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभयशंकर, पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा श्री कामदेव दास सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुकंपा समिति के समक्ष प्राप्त कुल 9 चौकीदार नियुक्ति पदो पर आवेदन में जिसमें से जांचोपरांत विभिन्न प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत 5 अभ्यर्थियों का चौकीदार नियुक्ति हेतु अनुमोदन समिति द्वारा दिया गया
    Next Article सर्वे सड़क की जमीन हुआ अतिक्रमण मुक्त

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.