Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    पशुपालन विभाग अंतर्गत विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य 1081 के विरुद्ध 4474 आवेदन आए ; जिला स्तरीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से 1081 लाभुकों का किया गया अनुमोदन

    सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं अहर्ताधारी लाभुक को मिले, इसे सुनिश्चित करें

    आज दिनांक 21.12.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के संग मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं अनुश्रवण हेतु पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत लाभुकों की सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना में चयनित लाभुकों के अनुमोदन हेतु समीक्षा किया गया।

    वहीं बैठक में समीक्षा के दौरान पशुपालन विभाग अंतर्गत विभिन्न योजना यथा बकरा विकास योजना में कुल लक्ष्य 213 के विरुद्ध 213 लाभुक का, सुकर विकास योजना में निर्धारित लक्ष्य 35 के विरुद्ध 35 लाभुकों का, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट में पूर्व में कुल लक्ष्य 17 के विरुद्ध 17 लाभुकों को, वहीं ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना में 39 के विरुद्ध 39 तथा बत्तख चूजा वितरण में कुल लक्ष्य 777 के विरुद्ध 777 लाभुकों का अनुमोदन हेतु समिति के समक्ष उपलब्ध कराया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान किया गया।

    बैठक के दौरान बताया गया कि सभी प्रखंडों से विभिन्न कैटेगरी में कुल 1081 लक्ष्य के विरुद्ध कुल 4474 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे से 1081 लाभुकों का अनुमोदन कर दिया गया है।

    वहीं उपायुक्त द्वारा गव्य विकास के अंतर्गत महिला लाभुकों को दो दुधारू गाय वितरण योजना के प्रथम चरण में विभाग द्वारा विभिन्न कैटेगरी में आवंटित लक्ष्य 90 के विरुद्ध 840 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे कुल 79 लाभुकों का अनुमोदन किया गया है एवं शेष 761 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जिस पर उपायुक्त द्वारा जिला गव्य विकास पदाधिकारी को लाभुकों का उपयोगिता प्रमाण पत्र सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मिनी डेयरी (05 गाय) प्रथम चरण में कुल लक्ष्य 3 के विरुद्ध 19 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 03 लाभुकों को अनुमोदित किया गया।

    वहीं बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार योजना दे रही है, योग्य लाभुकों को ही योजना का लाभ मिले इसका ध्यान रखें। वहीं बैठक के दौरान पृच्छा किए जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली सुधारें, अपने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी रखें। उन्होंने सभी को निष्ठापूर्वक समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि नाला श्री परेश यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव गांव में जाकर प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी लोगों को सुशासन सप्ताह के बारे में दे रहे हैं जानकारी
    Next Article कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में सम्पन्न

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.