Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का हुआ अंतिम संस्कार, बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का हुआ अंतिम संस्कार, बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का हुआ अंतिम संस्कार, बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बुधवार का दिन ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए जीवन के सबसे भावुक पल में से एक रहा, जब उन्होंने अपनी बड़ी बहन प्रेमबती देवी को अंतिम विदाई दी। प्रेमबती देवी को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे परमानंद साहू ने दी। स्वर्णरेखा स्थित बर्निंग घाट पर हुआ यह अंतिम संस्कार न केवल एक पारिवारिक शोक था, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की भी अंतिम विदाई थी जो मां और बेटे जैसा था। रघुवर दास ने हमेशा अपनी बहन को मां के रूप में देखा और अपनी बहन के आंचल से मां के जैसा स्नेह और वात्सल्य पाकर आगे बढ़ते रहे।

     

    अंतिम यात्रा के दौरान हर चेहरा गम में डूबा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य राजनीतिक दलों और कॉर्पोरेट जगत के लोग, सभी ने प्रेमबती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने हर किसी को छू लिया था। रघुवर दास, जो सार्वजनिक जीवन में अपने धैर्य, कड़े फैसले और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं, इस पल में अपने आंसू रोक नहीं सके। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रेमबती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी उनकी सफलता में मां जैसी भूमिका निभाई।

     

     

    इस दौरान पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, अमित सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय आनंद मुनका, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा व परिवारजन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां गोलीकांड की बरसी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.