Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा

     

    बड़बिल,(ओडिशा) बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतर्गत मटकमबेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, मटकमबेड़ा में वन महोत्सव बड़े उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रंजन कुमार राउत के मार्गदर्शन में किया गया। वन महोत्सव के अवसर पर छात्रो ने 100पौधै लगाने का काम किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी श्री परमानन्द सेठी तथा सीटीओ श्री बिनोद बिहारी तांती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़बिल वन क्षेत्र के रेंजर श्री संजीब कुमार राउत, वनपाल श्री पियून नायक तथा वन रक्षक श्रीमती नीलिमा मलिक ने भाग लिया।

     

    कार्यक्रम में लगभग 40 एनसीसी कैडेट एवं 60 विद्यालयी विद्यार्थियों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर 100 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

     

    इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन महोत्सव के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

     

    कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल
    Next Article मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.