राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के निर्देश पर बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रापचा, डुमरा, कांद्रा, बुरूडीह, कालीकापुर, छोटा गम्हरिया, जगन्नाथपुर, दुग्धा, मुड़िया एवं वीरबांस पंचायत के लोगों ने भाग लिया। कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 102 आवेदक सफल, 21 असफल रहे, जबकि 22 आवेदक अनुपस्थित रहे। शिविर में नोडल पदाधिकारी एवं पंचायत कर्मियों की देखरेख में दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। ग्रामीणों ने प्रखंड स्तर पर इस तरह के शिविरों के आयोजन की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के लिए काफी सुविधाजनक बताया।

