Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर

     

    ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दुःखद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

     

    *_अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात_*

     

    झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की।

     

    वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरेंद्र अमर बने मुंगेर जिला भाजपा संगठन प्रभारी
    Next Article मानगो थाना सहारा सिटी में चली गोली

    Related Posts

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    November 13, 2026

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.