Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष की अडिग आवाजों को ‘दबाने’ की राजनीति कर रही है सरकार:प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    विपक्ष की अडिग आवाजों को ‘दबाने’ की राजनीति कर रही है सरकार:प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विपक्ष की अडिग आवाजों को ‘दबाने’ की राजनीति कर रही है सरकार:प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार विपक्ष की अडिग आवाजों को ‘‘दबाने’’ की राजनीति कर रही है और दावा किया कि जांच एजेंसियों की बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई इसी का हिस्सा थे।

    सरकार पर उनका हमला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तेजस्वी यादव को कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाए जाने को लेकर है। एक ट्वीट में, प्रियंका गांधी ने कहा, “भाजपा सरकार विपक्ष की मुखर आवाज से इतनी डरती क्यों है?”

    उन्होंने आरोप लगाया कि हर संभव हथकंडे अपनाकर सरकार विपक्ष की अडिग आवाजों को ”दबाने” की राजनीति कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ”बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी पर एजेंसियों की कार्रवाई इसी राजनीति से प्रेरित है।” उन्होंने कहा, जनता सब कुछ देख रही है, और इस सब को ध्यान में रखेगी।”

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके “लोकतंत्र की हत्या के कुटिल प्रयास” करने का आरोप लगाया था, क्योंकि उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की तलाशी पर केंद्र की खिंचाई की थी।

    अधिकारियों ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद शनिवार को एक नई तारीख दी गई। उन्होंने कहा कि यह मामला यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने से संबंधित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की
    Next Article 23 मार्च को तिरंगे व शहीदों के सम्मान में निकलेगी शौर्यमय यात्रा

    Related Posts

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल महतो, संघर्ष और विचारों को किया नमन

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.